Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने एनएलयू कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना बगावत नहीं है. उन्होंने एनएलएसआईयू बेंगलुरु विवाद के संदर्भ में कहा कि अलग राय रखने पर छात्रों को धमकाना असंवैधानिक और सत्ता का दुरुपयोग है.

जस्टिस सूर्यकांत ने कैंब्रिज में आर्थिक अपराधों के इतिहास से लेकर PMLA, भगोड़े आर्थिक अपराधियों और डिजिटल अरेस्ट तक भारत का कानूनी ढांचा समझाया.

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाकर पासपोर्ट बनवाने के आरोपी पूर्व ACP विनोद कुमार पांडेय के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी वकील दीपक खत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार खत्री पर गैंगस्टरों का सिंडिकेट चलाने का आरोप है.

नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के आरोप से जुड़ी सोनिया गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला टल गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब 21 सितंबर को फैसला सुनाएगा.

दिल्ली जल बोर्ड के 1943 करोड़ रुपये के एसटीपी टेंडर घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व CEO उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को 2 दिन की ACB रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली के लाल किला कार बम विस्फोट मामले में NIA कोर्ट ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है. मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ 9 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.

अवैध गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 'पुलिस राज' खत्म करने की चेतावनी दी. कोर्ट ने दोषी अधिकारी पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है.

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में संदीप दीक्षित ने राउज एवेन्यू कोर्ट में लिखित दलीलें दाखिल कर CBI की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध किया. उन्होंने NDIL को कोयला ब्लॉक आवंटन में नियमों के उल्लंघन और भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए.

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में पांच विधानसभा सीटों (त्रिची ईस्ट, पेरुंदुरई, अंबासमुद्रम, विरालिमलाई और करूर) पर उपचुनाव रोकने की मांग वाली याचिका का विरोध किया है.

Latest