Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाई गई मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में गिरफ्तार किया. कोर्ट ने प्रोबेशन पर रिहाई के आदेश को पालन न करने पर गैर जमानती वारंट जारी किया था.

ईडी ने राऊज एवेन्यु कोर्ट को बताया कि ब्रिटिश अदालत ने संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया है. अगली सुनवाई 26 मई को होगी। भंडारी के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच जारी है.

दिल्ली हाईकोर्ट 29 अप्रैल को नीलम आज़ाद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने स्मोक कैन पर यूएपीए लागू करने की वैधता पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

Agusta Westland Case: तिहाड़ जेल ने क्रिश्चियन मिशेल के आरोपों को खारिज किया. जेल प्रशासन ने कोर्ट में कहा कि मिशेल को कभी खूंखार अपराधियों के साथ नहीं रखा गया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. उन्होंने ईडी के आरोप पत्र से नाम हटाने की मांग की थी.

Nitish Katara Case: नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से 15 दिन की अंतरिम जमानत मिली. मामले में अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने परिवार से फोन पर बात करने की अनुमति देने वाली अर्जी को एनआईए के विरोध पर खारिज कर दिया.

गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट 6 और 7 मई को अंतिम सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सभी पक्षों को 3 मई तक संशोधित संकलन दाखिल करने का निर्देश दिया है. यह अपील गुजरात हाई कोर्ट के 2017 के फैसले के खिलाफ दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने निर्विरोध निर्वाचन के प्रावधान पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी को 10% मत भी न मिलें तो उसे संसद क्यों भेजा जाए? याचिका में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 53(2) को चुनौती दी गई है. अगली सुनवाई जुलाई में होगी.

1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी केस में अगली सुनवाई अब 9 मई को होगी. सज्जन कुमार का बयान दर्ज होना था, लेकिन सीबीआई और बचाव पक्ष के आग्रह पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी.