Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी ईवीएम जारी करने की मंजूरी दी, वीवीपैट पर्चियां संरक्षित. एनआईए ने पीएफआई नेता सलाम की 15 दिन की पैरोल का विरोध किया, एक दिन की अनुमति पर सहमति। सुनवाई 28 अप्रैल को.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी ईवीएम जारी करने की आयोग की अर्जी मंजूर की, वीवीपैट पर्चियां संरक्षित रहेंगी. आतिशी की जीत को भ्रष्टाचार के आधार पर चुनौती. सुनवाई 30 जुलाई को.

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को 23 साल पुराने मानहानि मामले में साकेत कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें रिहा करने का आदेश दिया.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधित कानून 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल किया है. सरकार ने कानून को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन न बताते हुए याचिकाएं खारिज करने की मांग की है.

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल की, कोर्ट 2 मई को करेगा सुनवाई.

वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है और 8 सप्ताह में जवाब मांगा है. कोर्ट ने सत्र अदालत के आदेश पर भी रोक लगा दी है.

रेजिडेंट डॉक्टरों के अत्यधिक कार्य घंटों और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ते प्रभाव के खिलाफ यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन की मांग की गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति का नाम खुफ़िया एजेंसी की अवांछनीय संपर्क व्यक्तियों (यूसीएम) सूची में शामिल करना और इसका प्रकाशन आरटीआई अधिनियम के तहत मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाई गई मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में गिरफ्तार किया. कोर्ट ने प्रोबेशन पर रिहाई के आदेश को पालन न करने पर गैर जमानती वारंट जारी किया था.

ईडी ने राऊज एवेन्यु कोर्ट को बताया कि ब्रिटिश अदालत ने संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया है. अगली सुनवाई 26 मई को होगी। भंडारी के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच जारी है.