Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने अपनी अलग रह रही पत्नी के परिवार की आयकर जांच कराने की मांग की थी. कोर्ट ने कहा कि यह मामला दंपत्ति के वैवाहिक विवाद से जुड़ा है और आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा पुलिस आयुक्त से पूछा कि क्या अंतर-राज्यीय गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के साथ कोई प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया है. कोर्ट ने व्यक्ति की गिरफ्तारी में प्रक्रिया के उल्लंघन को लेकर सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य विवरण पेश करने का निर्देश दिया.

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2019 में नाबालिग बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी राजेंद्र और उसके पिता सरन को दोषी करार दिया. अभियोजन पक्ष ने सबूतों के आधार पर सिद्ध किया कि आरोपी ने लड़की का अपहरण कर यौन शोषण किया और फिर हत्या कर शव को पार्क में फेंक दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स से पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी की याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने एम्स पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है. कोर्ट ने एम्स को चार हफ्तों में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य को दस्तावेज देने का आदेश दिया. यह मामला दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन का है. अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए केंद्र सरकार को SMA मरीज को 50 लाख की सीमा से अधिक दवा देने से छूट दी. कोर्ट ने संबंधित दवा कंपनी से सीधे बातचीत करने की संभावना तलाशने को कहा और 17 अप्रैल 2025 के सप्ताह में अगली सुनवाई तय की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक एलएलबी छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने न्यूनतम उपस्थिति मानदंड से कम होने के बावजूद परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी. अदालत ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उपस्थिति नियमों का पालन अनिवार्य है और अपवाद केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही दिए जा सकते हैं.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सजायाफ्ता नेताओं पर आजीवन चुनाव लड़ने के प्रतिबंध का विरोध किया. कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 और 9 की समीक्षा की आवश्यकता जताई.

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के 2009-2024 के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों की मतदाता सूची मांगने वाले अभ्यावेदन पर तीन महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य अधिकारी राकेश वालिया के खिलाफ दर्ज चार्जशीट को खारिज कर दिया, इसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि शिकायतकर्ता एक सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाती है और गलत आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है.