Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी राशि के जमानती पर अग्रिम जमानत दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर स्वतः संज्ञान लिया और बेहतर कार्यान्वयन की उम्मीद जताई. कोर्ट ने हरियाणा और दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मांगी और जल संरक्षण को मूल अधिकार बताया.

दिल्ली हाई कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर 28 फरवरी को सुनवाई होगी. ईडी ने जमानत का विरोध करते हुए मिशेल के फरार होने की आशंका जताई, जबकि बचाव पक्ष ने जमानत की शर्तों का पालन करने का भरोसा दिया.

सुप्रीम कोर्ट 28 फरवरी को श्रद्धानंद की दया याचिका पर सुनवाई करेगा. 30 साल से अधिक सजा काट रहे 84 वर्षीय श्रद्धानंद ने स्वास्थ्य आधार पर याचिका दायर की है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या के मामले में दोषी ठहराया.

सुप्रीम कोर्ट ने असम में मई 2021 से अगस्त 2022 के बीच हुए 171 पुलिस एनकाउंटर्स की जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता ने फर्जी मुठभेड़ों की स्वतंत्र जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि सरकार ने इसे सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने की साजिश बताया.

राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया. उसकी प्रति आरोपियों के वकील को दी गई है.

Swati Maliwal Case: शिकायतकर्ता के वकील ने मेडिकल आधार पर कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी. अदालत को बताया गया कि बरखा सिंह गवाही देने के लिए पेश होने की स्थिति में नहीं हैं.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक मां-बेटी को अपनी बहू को जबरन तेजाब पिलाने के आरोप में दोषी करार दिया है. अदालत ने पीड़िता के पति को भी मारपीट करने का दोषी माना है.

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. गृह मंत्रालय ने पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.