Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाईकोर्ट ने साइबर अपराधों की जांच के दौरान निर्दोष व्यापारियों के बैंक खातों को फ्रीज करने पर चिंता जताई. कोर्ट ने गृह मंत्रालय को एक एसओपी तैयार करने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श करने को कहा.

RTI Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और केंद्र सरकार ने इसे आरटीआई के तहत साझा करने का विरोध किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक 28 जुलाई तक बढ़ाई. सुब्रमण्यम स्वामी ने जांच जारी रखने की मांग की, कोर्ट ने सुनवाई टाली.

ईडी ने डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप पर छापेमारी की. करोड़ों के फंड डायवर्जन का शक। 12 जगहों पर कार्रवाई, मोबाइल-लैपटॉप जब्त. 1000 करोड़ से ज्यादा निवेशकों से जुटाए, प्रोजेक्ट अधूरे.

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस का दावा है कि वह नादिर शाह हत्याकांड में शामिल थी और गैंग को संभाल रही थी। 1 करोड़ की हीरोइन बरामद.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। दिल्ली कोर्ट ने मुंबई हमलों से जुड़े ट्रायल रिकॉर्ड वापस मंगाए, जिससे अभियोजन का रास्ता साफ हुआ.

सुप्रीम कोर्ट 6 मार्च को किसानों की एमएसपी सुधार, फसल विविधीकरण और पराली जलाने की समस्या से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बिना वकालतनामा पेश होने पर फटकार लगाई और केंद्र, पंजाब व हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है.

दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते को साल 2022 में संसद को उड़ाने की धमकी देने के मामले में दोषी करार दिया. 19 मार्च को सजा पर बहस होगी.

ध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई की गई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीआरपीसी के तहत आरोपी व्यक्तियों को दी गई कुछ सुरक्षाएं जीएसटी अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत आरोपी व्यक्तियों पर समान रूप से लागू होगी.