Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की लाइव सुनवाई के दौरान फाइल फेंकने और सीजेआई को गाली देने के मामले में यूपी के दो कानून छात्रों प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान को 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी के गौलापार में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बीएनएस की धारा 106(2) को अधिसूचित न करने के मामले में सभी सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.

अश्विनी कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 14 वर्ष तक के बच्चों को पंथनिरपेक्ष या धार्मिक शिक्षा देने वाले सभी संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य करने की मांग की है.

ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग (OSM) मूल्यांकन प्रणाली में विसंगतियों को लेकर केंद्र और सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी है.

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ अब 12 अगस्त को सुनवाई करेगी. कोर्ट इस दावे की जांच करेगा कि क्या विवादित ढांचा 1920 के गजट के अनुसार एक एएसआई (ASI) संरक्षित स्मारक है, जिस पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता.

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि मेघाणी नगर विमान क्रैश की जांच 6 हफ्ते में पूरी कर ली जाएगी और अक्टूबर 2026 तक ड्राफ्ट फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के प्रसार को रोकने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकाओं का उद्देश्य सनसनी फैलाना होता है.

सोनम वांगचुक भूख को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त है. केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है.