Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने देवघर, दुमका, डोरंडा और चाईबासा चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका का निपटारा कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट 14 जुलाई को पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 दोषियों की सजा पर बहस की तारीख तय करेगा. कोर्ट ने इन्हें हत्या और दंगा भड़काने का दोषी माना है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में मारे गए 11 लोगों के शवों के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी है.

पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के भाषणों और न्यायिक विचारों पर आधारित पुस्तक ‘द वॉइस ऑफ जस्टिस गवई स्पीक्स’ का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 14 जुलाई को करेंगे.

Real Estate Fraud Case: गुरुग्राम के पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स और उसके निदेशकों के बैंक खाते फ्रीज करने के साथ ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार से हवाई किराए के नियमन के लिए बनाए गए नियमों की प्रति दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता बीएल जैन द्वारा दायर पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध और राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों के 361 शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा नियमितीकरण और वेतन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है.

अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है.