Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ₹114.98 करोड़ रुपये के एसबीआई (SBI) लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व निदेशक गौतम बी. दोशी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

Black Buck Movie Case: द बैटल फॉर लिगेसी' के खिलाफ सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अभिनेता का आरोप है कि फिल्म में उनके हमशक्ल, पहनावे और मशहूर ब्रेसलेट का बिना इजाजत इस्तेमाल कर उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन किया जा गया है, जिस पर कोर्ट 6 जुलाई को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट रेसकोर्स स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को केंद्र द्वारा कब्जे में लेने और बेदखली नोटिस के खिलाफ दायर इंडियन पोलो एसोसिएशन की याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने बिना आदेश की कॉपी के याचिका दायर करने पर सवाल उठाए हैं, जबकि केंद्र ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सांसद राघव चड्ढा की 'पर्सनैलिटी राइट्स' सुरक्षा संबंधी याचिका पर फैसला सुनाते हुए 5 मॉर्फ्ड दस्तावेज हटाने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को 134 फिल्मों के गानों का व्यावसायिक उपयोग करने या उनका लाइसेंस देने पर लगी अंतरिम रोक को हटाने से साफ इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में 17 साल के नाबालिग प्रतीक शॉ को अपने गंभीर बीमार पिता को लिवर दान करने की अनुमति दे दी है.रण यह फैसला न्यायसंगत है।

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (SLP) दायर की है, जिसमें राज्य भर में गाय और बछड़ों के वध पर रोक लगाने के लिए 1976 के सरकारी आदेश को सख्ती से लागू करने और केवल बूचड़खानों में ही कटाई की अनुमति देने का निर्देश दिया गया था.

कोलकाता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने सीआईडी द्वारा वॉयस सैंपल मांगे जाने के फैसले को चुनौती दी थी. यह मामला चुनाव के दौरान दिए गए एक कथित भड़काऊ भाषण से जुड़ा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली में जलभराव और नालों की सफाई के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि सरकारी महकमों के साथ-साथ जनता को भी जिम्मेदार बनना होगा. कोर्ट ने गंदगी फैलाने पर लगने वाले ₹500 के जुर्माने को नाकाफी बताते हुए एमसीडी से इसे बढ़ाने का प्रस्ताव मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय घुड़सवारी महासंघ (EFI) की ड्रेसेज टीम चयन सूची को वैध ठहराया है. अदालत ने घुड़सवार सुदीप्ति हाजेला और अनुष अग्रवाला की याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि महासंघ की प्रक्रिया निष्पक्ष थी.