Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के मामले में सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर वरिष्ठ एमसीडी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट मामले के लिंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के प्रभाव पर अंतरिम रोक लगा दी है. राज्य सरकार की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक हाई कोर्ट का आदेश लागू न करने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने असम में 27 लोगों को विदेशी घोषित करने वाले आदेश रद्द कर मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल भेजा. कोर्ट ने निष्पक्ष प्रक्रिया पर जोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल मामले को आपसी समझौते के लिए 'विशेष लोक अदालत' में ट्रांसफर कर दिया है. इसके लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष अदालत लगेगी, जबकि 14 जुलाई को वाराणसी में पहली पूर्व सुलह वार्ता होगी.

साल 2023 में बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पुनरीक्षण याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने शिकायतकर्ता से भाषण का वीडियो लिंक मांगा है.

श्रद्धा वॉकर हत्या मामले में साकेत कोर्ट ने 20 जुलाई को निर्धारित सुनवाई आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा के कारण स्थगित कर दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस गिरीश कथपालिया ने वैवाहिक विवादों में समझौते का दबाव बनाने के लिए आईपीसी की धारा 376 और 354A के दुरुपयोग पर चिंता जताई है.

बेंगलुरु की 48वीं एसीजेएम कोर्ट ने अभिनेता प्रकाश राज को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में ₹4000 के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है.