Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. छात्रा की मौत के 8 महीनों की जांच के बाद भी सीबीआई किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. जांच के दौरान सीबीआई ने 30 लोगों के DNA टेस्ट किये, लेकिन फिर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया.

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी ने अपने 48 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई राजनीतिक दलों और नेताओं को उभरते और खत्म होते देखा है. सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और तकनीक में बड़े बदलाव भी देखे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बात लगातार स्पष्ट हुई है कि किसी देश के लिए नेतृत्व सबसे ज्यादा मायने रखता है.

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में हिंदी में एक लेख लिखा है. उन्होंने पीएम मोदी को एक 'असाधारण जनसेवक' बताते हुए कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उन्होंने पड़ोसी देशों को हमेशा प्राथमिकता दी है.

PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है. यह श्लोक निःस्वार्थ सेवा, कर्तव्यपरायणता और सदाचार के महत्व को दर्शाता है. यह संदेश देता है कि जब कोई राजा या व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के निरंतर लोक-कल्याण और सेवा कार्यों में लगा रहता है, तो उसे समाज में अपार आदर, मान-सम्मान और अमर कीर्ति प्राप्त होती है.

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा चल रही है.

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने इस उपलब्धि को बेहद खुशी का पल बताया और जन-सेवा तथा 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब आंदोलन बन चुका है. मंगलवार को पेरिस सहित देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक लगभग 60 लोगों के बयान दर्ज किए है. आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का बयान भी दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान प्रोफेसर ने कई सभी आरोपों से इनकार किया है.

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है. भाजपा की ओर से उतारे गए सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को लखनऊ के विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उम्मीदवारों के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. आरोपी अतिथि शिक्षक को पीटने से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रामीण शिक्षक को पेड़ से बांध दिये हैं.