Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात को देखते हुए अपनी इनफ्लाइट कैटरिंग सुविधाओं को मजबूत किया है. एयरपोर्ट ने ताजसैट्स (TajSATS) के साथ मिलकर अपने फ्लाइट किचन की क्षमता बढ़ाई है, ताकि 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक चलने वाले विंटर शेड्यूल के दौरान बढ़ती यात्री और उड़ान मांग को आसानी से पूरा किया जा सके.

Adani Power: अदाणी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने मंगलवार को भूटान के जेमगांग जिले में 770 मेगावाट की चमखरछू-I जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया. यह दोनों कंपनियों के बीच दूसरी बड़ी पनबिजली साझेदारी है.

Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा करते थे कि धारा 370 हटने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन वहां पर शांति रही और एक पत्ता तक नहीं हिला. गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान विपक्ष के लिए एक चेतावनी की तरह रहा. विपक्ष को पता तक नहीं चल पाया कि आखिर जिस हिंसा को लेकर पिछले 70 सालों से लोगों को डराया जाता रहा, वो सिर्फ एक मन का वहम था.

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026 का शरीर विज्ञान या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया. इसकी मदद से यह एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से जीवित मस्तिष्क में यह समझा जा सकता है कि तंत्रिका कोशिकाएं (नर्व सेल्स) यादों, भावनाओं और व्यवहार को कैसे आकार देती हैं.

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के तय कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को सभी विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. विपक्ष की मांग है कि SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और चुनाव आयोग को और पारदर्शी बनाया जाए.

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने अपने कई दिग्गजों का पत्ता साफ कर नए चेहरों पर दांव लगाया है. इसके जरिये भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आई है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है.

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. 10 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, श्रुति गंगवार सहित कुल 8 लोगों को उम्मीदवार बनाया है.

Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए इंदौर में अब साफ-सफाई पर ग्रहण लग सकता है. सफाई कर्मचारियों ने इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में सोमवार से काम बंद की हड़ताल शुरू कर दी है. सफाई कर्मी पिछले 23 सालों से स्थाई करने की मांग कर रहे हैं.

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां नशे में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में पार्क की गई गाड़ियों में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कार हवा में उछल गईं. इस हादसे में आरोपी कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया.