Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
“बूथ लूटने वाले अब ईमानदारी की बात कर रहे” पटना में विपक्ष के मार्च पर भाजपा-जदयू का तीखा हमला
Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के लोक भवन तक 'मार्च' को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं. भाजपा और जदयू नेताओं ने कहा कि यह राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन है. जो लोग कल तक बूथ कैप्चरिंग के जरिए सरकारें बनाते थे, वे अब एसआईआर और फर्जी वोटरों की बात कर रहे हैं.
राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म
Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है.
खाने पीने के सामान से लेकर बिजली-पेट्रोल तक सब होगा महंगा, होर्मुज संकट के बीच IMF की चेतावनी- एशिया और यूरोप पर टूटेगा कहर
IMF Warning: अगर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जल्द खत्म भी हो जाता है, तो ऊर्जा की ऊंची कीमतें 2027 तक बनी रह सकती हैं. यह चेतावनी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से बुधवार को दी गई. आईएमएफ ने कहा कि तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है.
भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान
Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता हुआ है. इससे पाकिस्तान को करीब 1.21 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय मदद मिलने का रास्ता खुल सकता है. हालांकि आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की ऊंची कीमतें और व्यापार में रुकावटें पाकिस्तान की आर्थिक रिकवरी के लिए अब भी बड़ा खतरा हैं.
बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है.
अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी और सितारों से सजा दिखाई दे रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि Google ने यह डूडल विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 को लेकर तैयार किया है. हर साल पूरी दुनिया में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है.
बीबी ने शराब पीने से रोका तो गंदे नाले में कूद गया शख्स, नोएडा सेक्टर 81 का मामला, 8 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे नाले में कूद गया. बताया जा रहा है कि रात में शराब पीने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था. झगड़े के बाद वह गुस्से में घर से निकला और नाले में छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद छात्रों को जल्दी घर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस, फायर विभाग और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम को स्कूल कैंपस में तैनात किया गया.
सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. ये सभी मृतक टेनिस खिलाड़ी थे. बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक से कार के टकराने की वजह से हुआ. हादसे में 3 लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







