Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने NATO सहयोगियों को बुरा भला कहते हुए कहा कि NATO के अधिकतर देश ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में शामिल नहीं होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि NATO देशों के रवैये पर उन्हें कोई हैरानी नहीं है. ये सालों तक सुरक्षा के नाम पर अमेरिका से अरबों डॉलर लेते रहे.

Meghalaya violence Effect In Assam Election: मेघालय में दो समुदायों के बीच हुए इस संघर्ष ने पड़ोसी राज्य असम में राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. राजनीतिक विश्लेषक इस हिंसा का नॉर्थ ईस्ट के प्रमुख राज्य असम में राजनीतिक ध्रुवीकरण की आशंका जता रहे हैं. विश्लेषकों के अनुसार इस साल असम में चुनाव होने हैं. जिसमें इस मामले पर वोटों के बंटवारे की कोशिश की जाएगी.

UP Brahmin Politics: साल 2012 में जनेश्वर मिश्र को समाजवादी पार्टी ने अपनी तरफ कर लिया और ब्राह्मण वोटों की कमान उन्हें सौंप दी. फिर क्या था, समाजवादी पार्टी ने 225 सीटों पर जीत दर्ज कर यूपी की सियासत में खलबली मचा दी. उस समय भी यह माना गया कि ब्राह्मणों के वोट के चलते यूपी में सपा की सरकार बनी.

Iran Israel War: विश्व खाद्य एवं परिवार कल्याण संगठन के मुताबिक युद्ध की वजह से जून तक ईरान में करोड़ों लोग भीषण भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं. खाद्य, तेल और शिपिंग लागत में बढ़ोतरी के चलते 4.5 करोड़ लोग भीषण भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं.

Varanasi Boat Iftar Party: वाराणसी में बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी करना विशेष समुदाय के लोगों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा नदी में फेंकने के मामल में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Satish Gautam Controversy: अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ये लोग सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू कर देते हैं. परीक्षाएं चल रही हैं और ये हल्ला मचा रहे हैं. ये सब बंद करना चाहिये. सरकार की सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं का मजा यहीं ल रहे हैं. अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे.

iran US War Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में ईरान ने अपना सबसे घातक हथियार मैदान में उतार दिया है. ईरान ने पहली बार इस युद्ध में बैलिस्टिक मिसाइल 'सेजिल' का इस्तेमाल किया है. जिसकी पुष्टि खुद ईरानी अधिकारियों ने की है.

Rajeshwar Singh On AI Education: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों को तेजी से बदल रहे टेक्नोलॉजिकल एरा के लिए तैयार किया जा सके.

Tejashwi On Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव में सभी 5 सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमा लिया. अपनों से मिले धोखे पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज खफा-खफा दिखे. उन्होंने बीजेपी पर धनतंत्र और मशीनतंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

Iran America war Climate Change: वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रहा युद्ध जलवायु परिवर्तन को और भी बदतर बना रहा है. युद्ध में भारी मात्रा में ऐसे उत्सर्जन को जन्म देते हैं जो पृथ्वी को गर्म करते हैं. जो आजीविका को नष्ट करते हैं, जलवायु परिवर्तन को बढ़ाते हैं.