Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


India Pakistan Nuclear War Threat: भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी परमाणु युद्ध की चिंगारी भड़क सकती है. दोनों देशों के बीच आतंकवादी तत्व इस तनाव को और बढ़ा रहे हैं. यह जानकारी बुधवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दी.

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) विश्वविद्यालय भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया.

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने असम के युवाओं को लेकर बड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि असम की भाजपा सरकार ने असम में बिना खर्ची-पर्ची के 1 लाख 65 हजार नौकरियां दी. यह भाजपा के पारदर्शी सुशासन की मजबूत मिसाल है.

Pradyut Bordoloi Meet Amit Shah: असम की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत हाल ही में भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उनके साथ मौजूद रहे.

Samrat Choudhary Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 मार्च को नवादा में अपने समृद्धि यात्रा के दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर मंच से कहा कि आगे यहीं सब देखेंगे. जिसके बाद से यह चर्चाएं चल रही हैं कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वीरता, साहस और आत्मविश्वास से संबंधित एक प्रेरणादायक संदेश दिया है. यह संदेश उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए भारत के युवाओं के साहस की सराहना की है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लघु जलविद्युत परियोजनाओं (स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स-एसएचपी) को बढ़ावा देने के लिए 2,584.60 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी.

Indore Court Accident: इंदौर के एडीजे कोर्ट रूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से घूम रहा सीलिंग पैन अचानक से जज के सिर के ऊपर जा गिरा. हादसे के समय कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. अचानक हुए इस हादसे से कोर्ट में हंगामा मच गया.

Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई है, इसके अलावा माथे पर दो इंच से भी ज्यादा गहरा घाव हो गया है. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Chhattisgarh Hostel Pregnancy Case: छत्तीसगढ़ के एक हॉस्टल की 2 नाबालिग सहित 3 छात्राएं प्रेग्नेंट पाई गई हैं. शुरुआती रिपोर्ट में 5 महीने की प्रेगनेंसी की बात सामने आई है. मामला सामने आने के बाद राज्य में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.