Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने फुटबॉल पर आधारित फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि फुटबॉल पर फिल्म बनाई थी, इसलिए फुटबॉल का मैच देखने आए हैं. पिक्चर तो नहीं चली, लेकिन मैच को जरूर चला देंगे.
बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के टर्मिनल-1 के चरणबद्ध पुनर्विकास कार्य की शुरुआत करेगा. पहले चरण में टर्मिनल-1बी के नॉर्थ सेक्शन पर काम किया जाएगा.
स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से मिलने पहुंचे. गंभीर चोटों के बावजूद मुस्कुराते स्मित को देखकर क्राउन प्रिंस ने उन्हें गले लगा लिया.
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3 अक्टूबर को एक शख्स ने छलांग लगा दी. 43वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला दी. पीड़ित युवती ने यह आरोप पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर लगाते हुए कहा कि उसकी झोपड़ी में इन लोगों ने जबरन घर में घुसकर आग लगा दी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी भीड़ से एक शख्स आगे आया और ऐसी मांग कर दी, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भी एक पल के लिए रुक गए. शख्स ने कहा कि सर, मुझे एक iPhone चाहिए. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली है. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान कर दिया.
एशियन गेम्स 2026: 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में अमन सहरावत के सिर ताज! साउथ कोरियाई पहलवान को शिकस्त देकर कब्जाया गोल्ड
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला है. अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अमन ने रोमांचक फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को 11-7 से हराया.
ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की तीन वर्षीय शोध परियोजना की प्रथम वर्ष की रिपोर्ट जारी की. यह अध्ययन ओडिशा वन्यजीव संगठन, वन विभाग, धामरा पोर्ट कंपनी लिमिटेड (DPCL) और आदाणी फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है.
गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी
UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अचानक अपने दो उम्मीदवार बदल दिए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है.







