Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से 16 साल के एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. हाथरस के सादाबाद के गांव बरामनी निवासी अनुज चौधरी 3 जुलाई को घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था कि वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है.

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते हुए मतदान के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर भारतीय नागरिक का बुनियादी और मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी स्थिति में छीना नहीं जाना चाहिए.

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक घंटे के भीतर दूसरी बार ऐसी चेतावनी दी है, जिसने दुनिया की धड़कन बढ़ा दी है. पुतिन ने साफ कहा कि अगर रूस के रणनीतिक इलाके कलिनिनग्राद पर हमला हुआ, तो मॉस्को अपने पास मौजूद सभी हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करेगा.

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986 की उस घटना की याद दिला दी, जब एक भारतीय महिला ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. तब नाम था नीरजा भनोट. आज चर्चा कैप्टन स्मित मछार की है.

Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रभावशाली भाषणों से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री सक्रिय रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और जीवन भर इसके समर्पित सहभागी बने रहे. इसी दौरान, 1925 में काशी विद्यापीठ में अध्ययन करते हुए उन्होंने भारत रत्न भगवान दास की पुस्तक ‘Essential Unity of All Religions’ पर एक गंभीर शोध-लेख लिखा.

Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने बड़ी छलांग लगा दी है. कंपनी ने ऐसा प्रयोग शुरू किया है, जो आने वाले समय में पूरी दुनिया की तस्वीर बदल सकता है. कंपनी की तरफ से पहली बार एआई चिप्स को अंतरीक्ष में भेजा गया है. इस मिशन में गूगल यह समझने की कोशिश कर रहा है कि अंतरिक्ष में AI कंप्यूटिंग किस तरह काम कर सकती है.

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में सुजीत ने कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. खास बात यह रही कि फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में भी सुजीत ने एक बड़ा उलटफेर किया था. उन्होंने जापान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियूका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. बॉक्सिंग में भारत ने एक के बाद एक तीन गोल्ड मेडल जीते. वहीं कुश्ती में सुजीत ने भी फाइनल जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया. आर्चरी में महिला रिकर्व टीम ने पहली बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा.

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे थे. सीमा पर निगरानी कर रहे जवानों ने उन्हें देख लिया और रुकने की चेतावनी दी. चेतावनी के बावजूद वे भारतीय सीमा की तरफ आगे बढ़ते रहे. इसके बाद BSF जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस फायरिंग में दो घुसपैठिए मौके पर ही मारे गए.

Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ नजर आती हैं. यह पोस्ट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान डॉ. बृजेश सिंह रजावत ने की. राजा भैया की पकड़ मुख्यतः क्षत्रिय समाज और स्थानीय समर्थकों में मानी जाती है. जबकि दिव्या मित्तल की पहचान शहरी, पढ़े-लिखे और सुशासन चाहने वाले मतदाताओं में हो सकती है.