Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


PM Modi On Natural Farming: बुधवार का दिन देश के किसानों के लिए काफी अहम साबित होने वाला है. पीएम मोदी इस दिन ना सिर्फ किसानों से मुलाकात करेंगे, बल्कि उन्हें प्राकृतिक खेती से जुड़ने के संबंध में जागरूक भी करेंगे.

Naxalite Hidma Killed: सुरक्षाबलों ने दुर्दांत नक्सली हिडमा सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया. हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था. हिडमा के साथ उसकी पत्नी के भी मारे जाने की खबर है.

AI Cyber Attack: टेक कंपनी एंथ्रोपिक उस समय हैरान रह गई, जब उसे जानकारी मिली कि उसके क्लाउड कोड नाम के AI मॉडल ने कई देशों की सरकारों पर हमले शुरू कर दिये. AI मॉडल ने कई कंपनियों और वित्तीय संस्थानों पर भी हमले किए.

ED Raids Al Falah University: ईडी ने दिल्ली के ओखला-जामिया नगर सहित 25 अल-फलाह यूनिवर्सिटी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईडी की टीमें यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टियों और उससे जुड़े लोगों के ऑफिस-घर खंगाल रही है.

Tej Pratap Support Rohini Acharya: तेज प्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए बहन के अपमान पर सुदर्शन चक्र चलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जो भी हमारी बहन का अपमान करेगा, उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.

Iran Indian Visa Rule Change: अब भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत होगी. यह नया नियम 22 नवंबर 2025 से लागू हो जाएगा. इस फैसले का प्रभाव उन सभी भारतीय नागरिकों पर पड़ेगा जो सामान्य पासपोर्ट के जरिये ईरान आते हैं.

Jagdanand Singh On EVM: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी मात के बाद एक बार फिर ईवीएम पर हार का ठिकरा फोड़ा है. राजद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी हार ईवीएम के चलते हुई है, क्योंकि ईवीएम में पहले से ही 25 हजार वोट पड़े हुए थे.

General Upendra Dwivedi: भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को सबक सिखाने के लिए चलाया गया था.

Sheikh Hasina Death Sentence Verdict: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है. यह फैसला सेख हसीना की गैरहाजिरी में सुनाया गया. कोर्ट ने इसी साल 10 जुलाई को हसीना के खिलाफ सभी आरोप तय किए थे.

Nitish Kumar Assembly Dissolution: राजभवन से बाहर निकलने के बाद बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल से मिले और उन्हें 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को विघटित करने वाली अनुशंसा का पत्र सौंपा गया.