Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूशन ने शेख हसीना के दोषी पाए जाने पर उनके लिए मृत्युदंड की मांग की है. हसीना की गैरहाजिरी में उनके खिलाफ यह फैसला सुनाया जाएगा. कोर्ट ने इसी साल 10 जुलाई को हसीना के खिलाफ सभी आरोप तय किए थे.

Kashmiri Doctors Radical Module: दिल्ली बम ब्लास्ट में मारा गया डॉ. उमर नबी घोर कट्टरपंथी था. वह पिछले साल से ही इस आतंकी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक आत्मघाती हमलावर की तलाश में था.

Lalu Family Violence History: लालू प्रसाद यादव की तीन और बेटियां, रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी ने भी लालू प्रसाद यादव का घर छोड़कर अपने-अपने घर निकल गईं. यह पहली बार नहीं है कि लालू परिवार पर घर के सदस्यों के साथ हिंसा के आरोप लगे हों.

Delhi red fort blast update: दिल्ली के लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस कार में बम धमाका हुआ था वो इसी के नाम पर दर्ज थी.

Prashant Kishor Bihar Election Defeat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई. 243 में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

Top Companies Marketcap Jump: भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है और मजबूत प्रदर्शन के कारण बाजार की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केटकैप में 2,05,185.08 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.

Chirag Paswan On Lalu Controversy: चिराग ने कहा कि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना माना है. मैंने हमेशा तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा, रोहिणी और अन्य को अपना भाई और बहन माना है.

RP Singh Slams Lalu Family: भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने पर कहा कि सत्ता में वापसी का रास्ता नहीं दिखा तो आपस में ही लड़ने लगे हैं.

Firozpur RSS Worker Murder: पंजाब में बदमाशों ने एक RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस मामले को टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है.

ADF Attack In Congo: कांगो ने एडीएफ के विद्रोहियों ने 20 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. विद्रोहियों ने उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र के ब्याम्बे गांव पर हमला बोल दिया और इलाके में जमकर लूटपाट करते हुए लगभग 20 घरों में आग लगा दी.