USA Tariff Russian Oil: रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को अमेरिका हटा सकता है. अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने इसको लेकर बड़ा इशारा किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने रूसी तेल आयात को बहुत पहले ही कम कर दिया है. इसलिए भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को हटाने का यह रास्ता हो सकता है. टैरिफ अभी भी लागू है लेकिन अमेरिका इसे स्थाई नहीं मानता है.
दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर बेसेंट ने कहा कि रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. जिसका परिणाम बेहद शानदार रहा. उन्होंने कहा कि भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल खरीद में भारी कमी की है. भारत पहले ही अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है. अमेरिकी वित्त सचिव ने इसे बड़ी सफलता बताया है.
बेसेंट ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हालात अगर सही बनेंगे तो भारत पर लगाए गए टैरिफ में अमेरिका कुछ राहत दे सकता है.
EU-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर निशाना
स्कॉट बेसेंट ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यूरोप पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश इस व्यापार समझौते के तहत रूस-यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से रूस का समर्थन कर रहे हैं. इससे रूस को वित्तीय मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले भारत की रिफाइनरियों में आने वाले तेलों में रूस के तेल मात्र 2 से 3 फीसदी था. यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने तेल पर भारी छूट दी. जिसका परिणाम ये हुआ कि भारत में रूसी तेल की खरीद 19 फीसदी तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- शादी का जश्न बना मातम! पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, 7 की मौत
भारत पर कितना टैरिफ लगा है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका की गद्दी पर बैठने पर दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है. जिसमें भारत भी शामिल है. भारत पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. जिसमें 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ और 25 फीसदी रूसी तेल खरीदने की वजह से पेनल्टी टैरिफ लगाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस से व्यापार करने वाले देशों पर और कड़ा एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि है जो देश रूस से तेल खरीदेंगे. आने वाले समय में वो उन पर 500 फीसदी टैरिफ लगाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

