Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
आज शाम पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक, नीति आयोग और वित्त मंत्री भी हो सकती हैं शामिल
PM Modi: आज शाम पीएम मोदी अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री भी शामिल हो सकती हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की क्या है प्रक्रिया? क्या कांग्रेस रच पायेगी इतिहास, जानें सबकुछ…
CEC Removal: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया भी संसद से शुरू होती है. संसद के किसी भी सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. अगर प्रस्ताव लोकसभा में लाया जाता है तो प्रस्ताव के समर्थन में 100 सांसदों का हस्ताक्षर जरूरी है.
“आदत डाल लो…”, सामने आया आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक
The Bads Of Bollywood: आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन से अपनी पारी शुरू कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लक्स पर आर्यन खान का डेब्यू शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जल्द आने वाला है.
एकतरफा प्यार में मौत का तोहफा! छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने ‘माशूक’ के पति को गिफ्ट में दिया IED लगा स्पीकर, 7 लोग गिरफ्तार
IED Speaker Gift: जब आरोपी से इस कांड का मकसद पूछा गया तो उसने बताया कि वो अफसर खान की बीबी से एकतरफा प्यार करता था. वह पड़ोस के गांव की रहने वाली है. वह कॉलेज के दिनों से ही उससे एकतरफा प्यार करता है.
पाकिस्तान में ढह रहा चीन का किला, व्यापारिक वर्चस्व को लेकर गिलगित-बाल्टिस्तान में व्यापारी कर रहे प्रदर्शन
Gilgit Baltistan Protest: व्यापारियों का एक आरोप है कि पाकिस्तानी सामान और वाहनों की कड़ी जांच होती है, जबकि चीनी माल पर मुश्किल से ही निगरानी रखी जाती है. रोजगार के मामले में भी असंतोष है.
हैपी बर्थडे नागू भाई…, महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम पर नाग का जन्मदिन मनाने वाले युवक को वन विभाग ने किया गिरफ्तार
Snake Birthday Video: आरोपी ने नागपंचमी के दिन गांव के पास पकड़े गए एक नाग का ना सिर्फ जन्मदिन मनाया. बल्कि उसे केक भी खिलाया. फिर आरोपी युवक ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया.
UP में सेप्टिक टैंक बना ‘मौत का कुआं’! टैंक में उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से हुई मौत
Sitapur Incident: सीतापुर के सुकेठा में एक बच्चा टैंक में गिर गया. बच्चे को बचाने के चक्कर में दो लोग टैंक में उतरे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान दोनों जहरीली गैस की वजह से खुद बेहोश होकर सेप्टिक टैंक में डूबने लगे.
“दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना कि महसूस हो…”, दिल्ली में हाईवे परियोजना उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी
Delhi Highway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां यह सबको महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है.
दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम ओली से की मुलाकात
Vikram Misri Nepal Visit: नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, दोनों विदेश सचिव नेपाल-भारत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें कनेक्टिविटी, विकास सहयोग और आपसी हित के अन्य मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रंग-बिरंगे फूलों से सज रहा रामलला का दरबार
Ayodhya Ram Mandir: रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पावन क्षण पर विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर चुनिंदा श्रद्धालुओं और विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. जन्मोत्सव की इस विशेष घड़ी में मंदिर के गर्भगृह में रौनक और उल्लास का दृश्य देखने लायक होगा.







