Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
सूडान में नरसंहार! अर्धसैनिक बलों के हमले में 31 लोगों की हुई मौत
Sudan Conflict: सूडान में संघर्ष अप्रैल 2023 में सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच सत्ता संघर्ष को लेकर शुरू हुआ, जिसने देश के बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया. इस संघर्ष ने हजारों लोगों की जान ले ली.
चौतरफा घिरने पर घुटनों पर आए मुहम्मद यूनुस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
Janmashtami Bangladesh: मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना दी. खबरों के मुताबिक देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर ढाका में 'जन्माष्टमी शोभायात्रा' में भाग लेंगे.
“बिहार चुनाव में महागठबंधन को पड़ेगा एनडीए का मुक्का”, राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर जमकर बरसे अजय आलोक
Bihar Election 2025: भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि पहाड़ को हिलाया नहीं जा सकता. राहुल गांधी सासाराम आ रहे हैं. जहां से उनका सांसद जीता है. वो बताएं कि क्या वो सांसद भी वोट चोरी कर जीता है.
जय शाह, सहवाग और सुरेश रैना ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, धोनी का अकाउंट आज भी रहा ‘सूना’
Krishna Janmashtami: भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े क्रिकेटरों ने भी देश को बधाई दी है. बधाई देने वालों में वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और सुरेश रैना जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्माष्टमी को लेकर कोई पोस्ट नहीं की गई.
भारत के पर्यटन क्षेत्र में बूम! 2028 तक 59 अरब डॉलर से अधिक होगा पर्यटन क्षेत्र की आय, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
India Tourism: घरेलू पर्यटकों का खर्च 2019 में 12.74 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 14.64 लाख करोड़ रुपए हो गया और 2034 तक 33.95 लाख करोड़ रुपए (7.9 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) तक पहुंचने का अनुमान है.
“चोरी चोरी, चुपके चुपके…”, राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर अब किसपर साधा निशाना
Rahul Gandhi: कांग्रेस के द्वारा "वोट चोरी से आजादी" नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर "वोट चोरी" के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.
पंचायत चुनाव से पहले यूपी भाजपा में तेज हुई जातीय गोलबंदी, बीजेपी को लग सकता है करारा झटका
BJP Caste Politics: लोधी समाज भी अपनी ताकत दिखाने के लिए रानी अवंतीबाई की जयंती के बहाने बरेली के आवंला में एकत्रित हो रहा है. वीरांगना रानी अवंतीबाई बाई लोधी की जयंती पर आज आंवला में उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने किया.
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
US Tariff On India: जनवरी से जून तक अमेरिका से भारत का तेल और गैस आयात 51 प्रतिशत तक बढ़ गया है. अमेरिका से देश का एलएनजी आयात वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग दोगुना होकर 2.46 अरब डॉलर हो गया है.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा.
इतिहास की वो गलती जिसको लेकर रूस आज भी करता है अफसोस! रूस ने कैसे गंवा दिया था अलास्का?
Russia sold Alaska: मार्च 1867 में अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम हेनरी स्यूवर्ड ने रूस को एक पेशकश की. उन्होंने रूस के मंत्री एडुआर्ड स्टॉकल को अलास्का के लिए 5 मिलियन डॉलर में सौदा करने की पेशकश की.







