Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
चुनावी साल में नीतीश का पत्रकारों को तोहफा! बिहार में पत्रकारों को मिलने वाले पेंशन को ढाई गुना बढ़ाया, अब मिलेंगे इतने रुपये
Bihar Journalist Pension: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि अब पात्र पत्रकारों को 15 हजार रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी. पहले पत्रकारों को 6 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते थे. अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन मिलेगा.
कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायु सेना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
हिमाचल प्रदेश के चंबा में दरक गई पूरी पहाड़ी, लैंडस्लाइड की वजह से 4 पंचायतों का संपर्क कटा
Himachal Pradesh News: चांजू-कठवाड़ मार्ग पर भारी बारिश की वजह से पहाड़ी दरक गई. जिसके चलते मार्ग पर बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर आया. इसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया.
यूएन में कंबोडिया ने तत्काल युद्ध विराम की मांग की, कहा- हम भी बिना शर्त शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं
Cambodia Thailand Conflict: कंबोडिया ने तत्काल युद्धविराम की मांग की है. यूएन में कंबोडिया ने कहा कि वो तत्काल युद्धविराम की मांग करता है. कंबोडिया ने आगे कहा कि 'बिना शर्त हम भी शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं.'
झालवाड़ा सरकारी स्कूल गिरने के मामले में नया खुलासा, बच्चे लगाते रहे गुहार लेकिन टीचर ने लगा दी थी बाहर से कुंडी
Jhalawar News: बताया जा रहा है कि जब छत गिर रही थी, तो बच्चे क्लास में पढ़ा रही टीचर को बताया कि मैडम कंकड़ गिर रहा है, लेकिन उस टीचर ने उनकी एक ना सुनी. उसने उन्हें डांटते हुए चुपचाप बैठने को कहा और क्लास में कुंडी लगा दी.
इंग्लैंड के बाद अब न्यूजीलैंड के साथ FTA, दिल्ली में संपन्न हुई दूसरे दौर की वार्ता
India New Zealand FTA: इस दौर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें सामानों और सेवाओं का व्यापार, निवेश, मूल-देश के नियम, कस्टम प्रक्रियाएं, व्यापार को आसान बनाना, तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता उपाय, और आर्थिक सहयोग शामिल हैं.
भगवान शिव के मंदिरों को लेकर क्यों लड़ रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया? क्या है इन मंदिरों का इतिहास?
Thailand Cambodia Temple Conflict: 2008 में एक बार फिर यह विवाद उभर कर सामने आ गया. दरअसल कंबोडिया ने इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता देने के लिए आवेदन किया. जिसपर थाई सरकार ने आपत्ति दर्ज करा दी. थाई सरकार का कहना था कि मंदिर के आसपास का क्षेत्र उनका है.
मैनचेस्टर में मौसम और पिच बढ़ा रहे भारत की मुश्किल, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने और क्या दी जानकारी
IND vs ENG Test: संजय मांजरेकर ने डेब्यू टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी के लिए कंबोज की तारीफ की. मांजरेकर ने उनके सरल एक्शन की सराहना की, लेकिन बताया कि 130 किमी/घंटा से कम की रफ्तार के साथ बैक-ऑफ-लेंथ या गुड-लेंथ गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है.
मुंबई के अंधेरी में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 विदेशी महिलाओं समेत मैनेजर को किया गिरफ्तार
Mumbai Sex Racket: यह सेक्स रैकेट अंधेरी-कुर्ला रोड पर टाइम स्क्वायर के पास एक होटल की 8वीं और 9वीं मंजिल पर चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन विदेशी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया.
क्या है छांगुर बाबा का ‘चॉकलेट गैंग’! जिसकी मदद से चलता था अवैध धर्म परिवर्तन का कारोबार, पढ़ी-लिखी हिंदू लड़कियां भी बनी शिकार
Chhangur Baba Case: पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस चॉकलेट गैंग का सबसे बड़ा खिलाड़ी बदर अख्तर सिद्दीकी है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने कम से कम 70 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया.







