Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


India Education System Crisis: आज से 150 साल पहले मैकाले ने जो जहर भारत की शिक्षा व्यवस्था के जड़ों में बोया था, वो अब नासूर बन चुका है. देश भर में कुकुरमुत्ते की तरह कोचिंग संस्थान खुल गए हैं. जहां बच्चों से पढ़ाई के नाम पर मोटी फीस वसूली जाती है और उन्हें सरकारी नौकरी का झांसा दिया जाता है. भारत में कोचिंग इंडस्ट्री हजारों करोड़ों का बाजार बन चुका है.

China Luxury Market Down: चीन में ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स की बिक्री में काफी कमी देखने को मिल रही है. जिसमें लुई विटॉन, Bottega Veneta सहित गुची और बैलेंसिया जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स भी शामिल हैं. इन ब्रांड्स की बिक्री में कम से कम 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है.

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में उतर गए थे और गहराई अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल सके.

Tejashwi Yadav Detained: तेजस्वी यादव ने सूबे की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं कर देते और इस पूरी घटना के दोषियों पर कार्रवाई नहीं करते तबतक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे.

CM Vijay Tender Scam: मुख्यमंत्री विजय पर करोड़ों रुपये की अनियमितता का आरोप लगा है. यह आरोप तमिलनाडु भाजपा ने लगाया है. जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्थानांतरण के लिए जारी किए गए 5.54 करोड़ के टेंडर में अनियमितता बरती गई है.

Deepak Thakur Bihar Investment: ओमान में बसे NRI दीपक ठाकुर ने मुख्यमंत्री चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिहार में निवेश का ऐलान करते हुए सम्राट चौधरी की नीतियों की सराहना भी की. ओमान में उन्हें 25 वर्षों का अनुभव है. अब वे बिहार में खनन, इस्पात, विद्युत संयंत्र, प्राकृतिक गैस और औद्योगिक अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं.

Auraiya Double Murder Case: औरैया के चर्चित डबल मर्डर केस मामले में सपा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे कमलेश पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. यह सजा एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई है. कमलेश पाठक के साथ कुल 10 आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

Tanuj Lanter Arrested: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में AATS की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं.

Telangana SIR News: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रारूप मतदाता सूची से 73 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की.

Womens Hockey World Cup: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका पर 6-1 से शानदार जीत हासिल करते हुए 'पूल-डी' में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. यह मुकाबला मंगलवार को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया.