Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस खास मौके पर मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी साधना करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

Purvanchal Election Equation: वाराणसी मंडल में 2027 की लड़ाई केवल बीजेपी बनाम सपा नहीं होगी, बल्कि सामाजिक समर्थन, स्थानीय नेतृत्व और गठबंधन के तालमेल की भी परीक्षा होगी. पूर्वांचल की राजनीति में जातीय समीकरण, उम्मीदवारों का प्रभाव, स्थानीय नेतृत्व और पार्टियों के गठबंधन ही चुनावी सफलता तय करते हैं.

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी आबादी बढ़ाकर देशों पर कब्जा कर रहे हैं. वे गैरइस्लामिक देशों में रोजगार का बहाना बनाकर जाते हैं और वहां पर बस जाते हैं. इसके बाद वो ढेर सारे बच्चे पैदा करके इलाके पर अपना कंट्रोल जमा ले रहे हैं. ये दावा पाकिस्तान के कट्टरपंथी मुफ्ती तारिक मसूद ने की है.

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया. अपने संबोधन में गृह मंत्री ने भारत की प्राचीन संस्कृति और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश "वसुधैव कुटुम्बकम" की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है.

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों ने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गनीमत यह रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए.

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात को लेकर बाउंसरों एक युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता रामलीला कमेटी का हिस्सा रहे थे. दोनों के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी. इस वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई थे, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया.

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार तड़के एक बार फ‍िर लोगों ने जबरदस्‍त भूकंप के झटके महसूस क‍िए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.1 दर्ज की गई. इसका केंद्र भी जमीन से 10 क‍िलोमीटर की गहराई पर दर्ज क‍िया गया.

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों में अनंतनाग जिले में ड्रग्स के खिलाफ अलग-अलग अभियानों में छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. अनंतनाग पुलिस ने बताया कि इन तस्करों के पास से चरस बरामद की गई है.

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार की रात गोली लगने से होमगार्ड जवान मोनल राय (25) की मौत हो गई. गोली उनके सीने के बाईं ओर लगी और शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाते हुए दाएं कंधे से निकल गई.