Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Jagtar Singh Hawara Parole: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने हवारा की मां की तबीयत का हवाला दिया है. हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ आतंकी है.

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से सीधी बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने सरकारी भर्तियों, पेपर लीक, नॉर्मलाइजेशन और लंबे समय से अटकी परीक्षाओं से जुड़ी अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं.

Prayagraj Dating App Honeytrap: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला डेटिंग ऐप के जरियों लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये वसूल लिये. आरोप है कि वो लोगों से डेटिंग ऐप के जरिये अलग-अलग नामों से दोस्ती करती थी और इसी दौरान उनके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती थी.

Delhi Pregnant Daughter Murder: दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी को नदी में डुबोकर मार डाला. बेटी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने बेटी के पैर छूकर माफी मांगी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Actor Anupam Shyam Death: अभिनेता अनुपम श्याम ओझा आज भी 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार 'ठाकुर सज्जन सिंह' को लेकर लोगों के बीच मशहूर हैं. उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अलग अंदाज की वजह से खास पहचान बनाई.

Charkhi Dadri Gangwar: हरियाणा के चरखी दादरी में एक बार फिर गैंगवार की पुरानी कहानी सामने आ गई है. गुरुवार को शहर थाना के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में प्रदीप कासनी गैंग से जुड़े 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

PM Modi Benjamin Netanyahu Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को टेलीफोन‍ वार्ता के अगले दिन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में 'मेरे म‍ित्र, धन्‍यवाद' ल‍िखते हुए आभार जताया. इसके साथ ही म‍िलकर भारत और इजरायल के र‍िश्‍ते को मजबूत करते रहने की बात कही.

Hemant Soren Statement JPSC: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई.

Kanpur Lucknow Expressway: कंपनी का कहना है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसी तरह की तकनीकी खामी नहीं रही. उसके मुताबिक सड़क को नुकसान लगातार हुई भारी बारिश और पानी जमा होने के कारण पहुंचा है. बारिश का पानी लंबे समय तक कुछ जगहों पर जमा रहा, जिससे नीचे की मिट्टी बैठ गई और सड़क का हिस्सा प्रभावित हुआ.

MEA Randhir Jaiswal: भारत ने 'फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट अमेंडमेंट बिल (FCRA)' पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कुछ वर्गों की टिप्पणियों को खारिज कर दिया, जिनमें एक अमेरिकी सांसद भी शामिल हैं. भारत ने कहा कि देश से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं और इन पर निर्णय भारत की संसद की ओर से लिए जाते हैं.