Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
शादी में मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! दुल्हे वालों को दुल्हन पक्ष ने तबियत से तोड़ा
Saharsa Wedding Clash: बिहार के सहरसा में शादी में खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह झगड़ा शादी में मटन की जगह मुर्गा खिलाने को लेकर हुआ है. दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
‘4 साल में सिर्फ आश्वासन मिले…’, गौशालाओं में पानी के संकट पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, सरकार को फटकारा
Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की पंजीकृत गौशालाओं में पेयजल संकट को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है. न्यायालय ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा होने के बावजूद चार वर्षों में भी गौशालाओं में स्थायी पेयजल व्यवस्था के लिए कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ.
पांचना बांध विवाद पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर करौली पुलिस का एक्शन, 146 अकाउंट बंद
Panchna Dam Dispute: करौली में पांचना बांध से पानी निकासी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. एसपी सोनवाल ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को 48 घंटे का समय दिया गया है.
बिहार में गिरने वाली है सम्राट सरकार! तेज प्रताप की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है.
पंजाब आधा नहीं पूरा सच जानना चाहता है! ‘सतलुज’ विवाद पर रवनीत सिंह बिट्टू ने खोला मोर्चा
Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फिल्म 'सतलुज' को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास को एकतरफा नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. पंजाब को 'आधा सच नहीं, बल्कि पूरा सच' जानने का अधिकार है.
अभिषेक बंटी आउट, नीरज सिन्हा इन! बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चला नया दांव
Bankipur Upchunav: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर से बीजेपी ने अपना नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को उतारा है. इससे पहले बीजेपी ने अभिषेक सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिन्होंने अब अपना नामांकन वापस ले लिया है.
यूनिफॉर्म सिविल कोड या स्टेट सिविल कोड? क्या राज्यों के अलग-अलग कानूनों से पूरा होगा ‘एक देश, एक कानून’ का सपना?
Uniform Civil Code: गोवा, उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद चार अन्य राज्य भी UCC लागू करने की कानूनी प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय स्तर पर UCC को लेकर सहमति न बन पाने के कारण, भाजपा सरकार अब इसे राज्यों में लागू कर परख रही हैं.
उन्नाव में बारिश से धंसी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड; कंपनी ने तुरंत की मरम्मत, यातायात पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु
Unnao Expressway Damage: टेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सर्विस रोड पर धंसाव की खबरें सामने आने पर कंपनी ने तत्काल कदम उठाया और आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा संबंधि कामों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.
दुश्मन सावधान! सेना के तरकश में जुड़ा नया तीर: स्वदेशी गाइडेड पिनाका ने चांदीपुर में सटीकता से भेदा अपना लक्ष्य
DRDO Pinaka Test: DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट पिनाका का सफल परीक्षण कर भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत कर दिया है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से किया.
10 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरा: पीएम मोदी के स्वागत में मेलबर्न में हुआ वैदिक हवन
Modi In Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं. अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी. यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.







