Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Sourav Joshi On E20 Petrol: ब्लॉगर सौरव जोशी ने अपनी पत्नी के साथ यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी पहले 16 का माइलेज देती थी. यानी एक लीटर पेट्रोल में करीब 17 किलोमीटर चलती थी. जब से E20 पेट्रोल डालना शुरू किया हूं, माइलेज पहले 9 पर आया और अब गाड़ी सीधे 5 किलोमीटर प्रति लीटर पर आ गई है.

NSP Scholarship Scam: पुलिस ने भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल यानी NSP को हैक कर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोपी मुख्य सरगना इमरान अली उर्फ सरजू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी पर 21 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

Wimbledon 2026 Mens Doubles: विंबलडन 2026 के फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा के साथ मिलकर हेनरी पैटन ने 'मेंस डबल्स' खिताब अपने नाम किया. इस एंग्लो-फिनिश जोड़ी ने शनिवार को लंदन में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक ​​को 7-6(4), 7-6(3) से शिकस्त दी.

China Flood Snake Escape: चीन में टाइफून मेसाक की वजह से आई भारी बाढ़ ने एक सांप प्रजनन फार्म को तबाह कर दिया. इसके बाद सैकड़ों सांप पानी के तेज बहाव के साथ आसपास के घरों, खेतों और सड़कों तक फैल गए. लगातार बारिश के कारण इलाके के नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए और तटबंध टूट गए.

Omar Abdullah: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को पैसों का ऑफर देकर पाला बदलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है.

Abortion Pills Risk: इस समय युवतियां अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह पर गर्भपात की गोलियां खा रही हैं. ये गोलियां बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं. बिना डॉक्टर के प्रिस्क्राइब किये युवतियां इन गोलियों को खाकर गर्भपात तो करा रही हैं, लेकिन इससे उनकी जान भी चली जा रही है.

IND vs ENG 5th T20: भारतीय टीम साउथैंप्टन के भारी ट्रैफिक जाम में काफी देर तक फंसी रही. टीम बस को स्टेडियम पहुंचने में उम्मीद से ज्यादा समय लग गया. इसी वजह से मैच से पहले होने वाला टॉस देरी से कराया गया. ट्रैफिक जाम ने टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया है.

Bhilwara Maternal Deaths: राजस्थान के भीलवाड़ा में छह दिन के भीतर पांच प्रसूताओं की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. यह मामला राज्य के सबसे गंभीर स्वास्थ्य मामलों में शामिल हो गया, क्योंकि सभी महिलाओं की डिलीवरी महात्मा गांधी अस्पताल में सिजेरियन यानी सी-सेक्शन के जरिए हुई थी.

Maternal Death Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिला अस्पताल में चार प्रसूताओं की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिला प्रशासन ने बिना देर किए जांच कमेटी गठित कर दी है. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, सीएमएचओ खुशपाल सिंह राठौड़, पीएमओ और गायनिक विभाग से पूरा रिकॉर्ड तलब किया है.

Narottam Mishra: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सूबे की राजनीति के प्रमुख चेहरे के तौर पर गिने जाते हैं. जब मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार थी, तो उनकी हैसियत नंबर दो की थी. आज उन्हें पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में टिकट देने से मना कर दिया. दतिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने से इनकार कर दिया है.