Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, 135 किमी/घंटे की स्पीड से आ रही कार ट्रेलर में समाई, महिला और दो बच्चियों समेत 5 ने गंवाई जान
Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है. जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
एनटीए पैनल की सीनियर टीचर ही निकली पेपर लीक की मास्टरमाइंड, बॉटनी-जूलॉजी पेपर्स तक थी सीधी पहुंच, NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार
NTA Expert Arrested: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दिल्ली से मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे NTA के लिए एक्सपर्ट का काम करती थी. उसकी गिरफ्तारी को पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.
“मैं घोर सनातनी हूं…” भाजपा की फायरब्रांड नेता उषा ठाकुर को दिग्विजय सिंह ने पढ़ाया सनातन का पाठ! बोले- पहले तो सिर्फ हिंदू-हिंदू…
Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह घोर सनातनी बन गए हैं. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है. जिसमें दिग्विजय सिंह इंदौर से बीजेपी विधायक और कट्टर हिंदूवादी छवि की उषा ठाकुर को सनातन का ज्ञान देते नजर आ रहे हैं.
ग्रेटर नोएडा में नकाबपोश ने पिता बनकर किया फोन, पर 5वीं की छात्रा की सतर्कता ने टाल दिया बड़ा कांड
Greater Noida News: मीडिया प्रोफेशनल मनोहर सिंह की बेटी वर्तिका ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से कथित अपहरण की कोशिश को विफल कर दिया. एनपीएस स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ने वाली वर्तिका स्कूल से घर लौट रही थी, तभी एक नकाबपोश शख्स उसके पास पहुंचा. उसने खुद को उसके पिता द्वारा भेजा गया व्यक्ति बताया और साथ चलने को कहा.
राजभर का बड़ा आरोप, बोले- सपा सरकार में शिवपाल DGP को और अखिलेश ठेकेदारों को भेजते थे सिफारिशी पर्चियां
Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ‘विभागों के बंटवारे की पर्चियां ऊपर से आने’ की बात कहकर योगी सरकार पर तंज कसा था. अब उनके इस बयान पर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को पलटवार किया है.
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में मासूम समेत 6 की मौत, मंदिर जा रहा था परिवार
Karnataka Road Accident: कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल के मासूम समेत छह लोगों की जान चली गई. हादसा कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर हुआ, जहां ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
सिर्फ मनोरंजन नहीं, पहचान की लड़ाई है ‘सतरंगी’, महवश ने समाज की कड़वी सच्चाई को किया उजागर
Mahvash On Satrangi Web Series: अभिनेत्री महवश अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सतरंगी: बदले का खेल' को लेकर काफी उत्साहित हैं. अभिनेत्री का कहना है कि यह सीरीज सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उत्तर भारत की पारंपरिक लोक कला ‘लौंडा नाच’ और जातिगत भेदभाव जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है.
मस्तीचक में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर नेटवर्क; गौतम अडानी की नई पहल से रोशन होगा बिहार
Gautam Adani: गौतम अडानी के नेतृत्व में बिहार के मस्तीचक में एक बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों और वंचित समुदायों तक सस्ती और बेहतर आंखों की चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है.
शुरुआती झटकों के बाद संभली चेन्नई, कार्तिक शर्मा की तूफानी फिफ्टी से लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य
CSK vs LSG IPL 2026: शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से कार्तिक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 71 रन बनाए.
CBI के हत्थे चढ़ा NEET का ‘किंगपिन’, पीवी कुलकर्णी ने पुणे में लगाई थी स्पेशल क्लास, छात्रों को रटवाए थे जवाब
PV Kulkarni NEET Scam: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'किंगपिन' को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में हुई है. वो पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर है. कुलकर्णी NEET पेपर लीक से जुड़ा पहला व्यक्ति है, जिसे गिरफ्तार किया गया है.







