Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन से खाली हाथ लौट गए हैं. उनके हाथ ना तो कोई बड़ी व्यापार संधी लगी और ना ही ईरान युद्ध को लेकर कोई ठोस मदद का आश्वासन मिला. अब खबर सामने आ रही है कि डोनाल्ड ट्रंप चीन के आगे झुक गए हैं. वो आने वाले समय में ईरानी तेल खरीदने वाली चीनी कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों को हटा सकते हैं.

UAE New Oil Pipeline: पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचते ही क्राउन प्रिंस ने होर्मुज स्ट्रेट का नया तोड़ निकाल लिया. यूएई ने होर्मुज स्ट्रेट को बाइपास करने के लिए पाइपलाइन निर्माण का काम तेजी से शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने दी.

Mumbai Murder Case: मुंबई के मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी को मारकर नीले ड्रम में पैक कर नाले में फेंक दिया. उसके इस कांड में भाई और पति ने भी साथ दिया. मुंब्रा पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं.

Amit Shah On Nagpur Airport: मोदी सरकार ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण को बड़ी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की उस जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी है, जो MIHAN इंडिया लिमिटेड को नागपुर एयरपोर्ट के संचालन के लिए दी गई थी.

KKR vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है. आरसीबी की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी.

Amul Milk Price Hike: बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को अब दूध पीना भी महंगा हो जाएगा. भारत की दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. अमूल को चलाने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी GCMMF ने चारा की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमत बढ़ा दी है.

LPG Black Marketing Delhi: दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत करीब 913 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी करने वाले लोग इसी सिलेंडर के लिए 2 हजार से लेकर 3,500 रुपये तक वसूल रहे हैं. दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी में तो नंदी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े एक कर्मचारी ने घरेलू गैस सिलेंडर के बदले 3 हजार रुपये की मांग की.

NEET UG Paper Leak: नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में मंगलवार को डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली और पूर्व विधायक विजय मिश्रा को हत्या के 46 साल पुराने मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. विजय मिश्रा के साथ 3 अन्य आरोपियों को भी ये सजा हुई है.

Petrol Price Hike India: गर्वर्नर संजय मल्होत्रा ने ईरान जंग का हवाला देते हुए कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में अभी तनाव और लंबा खिंचता है, तो फिर ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने ये बयान स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस नेशनल बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से आयोजित एक समिट में दिया.