Urdu Conclave 2026

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


MLA Rajeshwar Singh: बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर विषय पर बिना वैश्विक परिप्रेक्ष्य को समझे टिप्पणी करना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि यह बौद्धिक सतहीपन को भी उजागर करता है.

US Iran War: अमेरिका और इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करने वाले हैं. यह दावा संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि ने किया है. उन्होंने कहा कि यह जानकारी लीक करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक शक्तिशाली लॉबी के लिए काम कर रहे हैं

US Iran War: इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है. यह बेस इटली के सबसे दक्षिण में भूमध्य सागर में मौजूद सिसिली आइलैंड पर है. अमेरिका ईरान के खिलाफ जंग में इस्तेमाल होने वाले विमानों को यहां पर उतारना चाहता था, लेकिन इटली ने इसकी इजाजत देने से मना कर दिया.

Delhi Art Seminar: संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय कला संकुल में आयोजित मासिक आर्ट संगोष्ठी में कला, समाज और विचारों पर खुलकर चर्चा हुई. मार्च महीने के इस सत्र में अलग-अलग तरह की कला और रचनात्मकता को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली.

Begusarai Volleyball Player Shot: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी की गोली मार दी. अपराधियों ने उन्हें दो गोलियां मारी हैं. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

India Angola Gas Deal: भारत की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इडियन ऑयल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला से बातचीत कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल और भारतीय कंपनियों से LPG खरीदने के संबंध में करार हो सकता है.

Spain On Iran War: स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा है कि वे स्पेन के एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने पहले भी इस युद्ध की आलोचना की है. जिसपर डोनाल्ड ट्रंप ने इसके जवाब में व्यापार संबंधी कदम उठाने की धमकी है.

BJP Rise In West Bengal: बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा समय साल 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद आया. जहां लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अबतक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 सीटें जीती. इस चुनाव में बीजेपी ने 17 प्रतिशत वोट हासिल किया.

Anant Singh Village Firing: मोकामा से विधायक अनंत सिंह के गांव में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस जानलेवा हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ishaq Dar Viral Video: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसाक डार के साथ गजब कांड हो गया. वो जब सऊदी अरब और मिस्र के मेहमानों का रेड कार्पेट पर स्वागत कर रहे थे, तभी फिसकर मुंह के बल गिर गए.