Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार, हैवान पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबे लोहे की रॉड डालकर की हत्या
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर हत्या कर दी. हत्या से पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र सरकार का कड़ा फैसला, अवैध बाइक टैक्सियों पर लगा बैन, प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटेंगे ऐप्स!
Maharashtra Bike Taxi Ban: मुंबई में अब ओला, उबर और रैपिडो सेवाएं बंद होने जा रही हैं. महाराष्ट्र सरकार के साइबर विभाग ने गूगल और एप्पल को नोटिस भेजकर अपने प्लेटफॉर्म्स से इन एप्लीकेशन्स को हटाने के आदेश दिये हैं. सरकार का कहना है कि ये कंपनियां मुंबई में अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवाओं का संचालन कर रही हैं.
कोटा के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में खाली कराया गया कोच, सभी 68 यात्री सुरक्षित
Rajdhani Express Fire: राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. आग सबसे पहले तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी में लगी.
किशनगंज में जेडीयू विधायक के बयान पर भारी बवाल, शेरशाहबादी मुसलमानों को बांग्लादेशी कहने पर कांग्रेस-AIMIM हमलावर
Kishanganj Controversy: बिहार के किशनगंज जिले में गोपाल कुमार अग्रवाल के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ठाकुरगंज से जेडीयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने शेरशाहबादी मुस्लिम समुदाय को बांग्लादेशी बताया. इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है.
ईडन गार्डन्स में आया एलन और रघुवंशी का तूफान; केकेआर ने गुजरात टाइटंस के सामने खड़ा किया 248 रनों का पहाड़
KKR vs GT IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को जीत के लिए 248 रन का टारगेट दिया है. KKR को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का अहम योगदान रहा.
सम्राट चौधरी के पीछे नीतीश का हाथ! ललन सिंह के बयान के बाद बिहार में नेतृत्व की जंग पर उठे सवाल
Samrat Choudhary: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. लखीसराय में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से कहा कि नीतीश कुमार ने खुद सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना है.
इसलिए यूएई ने छोड़ा OPEC, मोहम्मद बिन जायेद चाहते थे ईरान को सबक सिखाना, पर सऊदी ने नहीं दिया साथ
Iran UAE Conflict: यूएई का मानना था कि अगर खाड़ी देश एकजुट होकर जवाब दें, तो ईरान पर दबाव बढ़ेगा और वह आगे हमले करने से बचेगा. उस दौरान ईरान ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के जवाब में खाड़ी देशों की ओर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल दागे थे. इन हमलों में बंदरगाह, एयरपोर्ट, होटल और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया.
लेबनान में बरस रहा इजरायली बारूद, अब तक 2,969 लोगों की मौत, मृतकों में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे और महिलाएं शामिल
Israel Lebanon Conflict: इजरायली सेना लेबनान पर लगातार बमबारी कर रही है. अबतक इन हमलों में 2969 लोग मारे जा चुके हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और औरतें शामिल हैं. इजरायल के अधिकतर हमले दक्षिण लेबनान में हुए हैं. जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों के जनजीवन पर बेहद ही गंभीर असर पड़ा है.
प्लेऑफ के टिकट पर जीटी की नजर! केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप-2 पक्का करने उतरेंगे गिल के धुरंधर, जीता टॉस
GT VS KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है. जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
किशनगंगा और रतले परियोजनाओं पर पाक की साजिश नाकाम, भारत ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को मानने से किया इनकार
Indus Waters Treaty: भारत ने सिंधु जल संधि से जुड़े तथाकथित न्यायाधिकरण यानी ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ (सीओए) को एक बार फिर अवैध करार देते हुए उसके फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया.







