Bharat Express DD Free Dish

महुआ मोइत्रा पर अंडे-बैंगन से हमला! सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टीएमसी सांसद ने बयां किया दर्द

Mahua Moitra Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी समर्थकों पर अंडे और बैंगन फेंकने का आरोप लगाया है. उनपर ये हमला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तब हुआ, जब वो कालीगंज स्थित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में मौजूद थीं.

Mahua Moitra Attack

Mahua Moitra Attack

Mahua Moitra Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी समर्थकों पर अंडे और बैंगन फेंकने का आरोप लगाया है. उनपर ये हमला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तब हुआ, जब वो कालीगंज स्थित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में मौजूद थीं. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि बीजेपी के समर्थक उनको निशाना बनाते हुए टीएमसी कार्यालय पर अंडे और बैंगन फेंक रहे हैं.

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने वीडियो में बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को बहुत पहले दे दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर बहुत देर से अमल की गई.

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

टीएमसी सांसद ने कहा कि शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से वहां पहुंची, फिर भी मौके पर मौजूद बीजेपी समर्थकों पर कोई कार्रवाई नहीं की. बीजेपी समर्थक उनपर अंडे औऱ बैंगन फेंकते रहे और पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रही.

महुआ मोइत्रा ने अपने फेसबुक लाइव में आकर शुभेंदु सरकार की पुलिस-प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां भीड़ कानून-व्यवस्था तार-तार करती रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही.

बीजेपी की तरफ से नहीं आया कोई बयान

टीएमसी सांसद के साथ हुई इस घटना पर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ पुलिस ने भी इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी की सरकार गई है वहां पर विपक्षी नेताओं पर लगातार इस तरह के हमले देखने को मिल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के कई विधायकों तक पर इस तरह के हमले हो चुके हैं. इन मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है.

अंडे फेंकने की घटना पर हाईकोर्ट सख्त

मंगलवार को दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अगर कहीं पर भी अंडे फेंकने जैसी घटना सामने आती है, वहां पुलिस जरूर एफआईआर दर्ज करे.

ये भी पढ़ें- क्या है कामराज प्लान? BJP और मोदी सरकार ने किया लागू तो सियासत में आएगा 1963 का दौर

हाईकोर्ट ने राज्य की शुभेंदु सरकार से जवाब मांगा है कि वो अंडे फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है. न्यायालय ने 20 जुलाई तक राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल कर जवाब देने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read