Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी, असम में 19,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने किसानों और चाय बागानों के कामगारों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि का वितरण करने की बात कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए भाषण की सराहना की है. मोदी ने कहा कि भाषण तथ्यों से भरा था और इसमें संसदीय परंपराओं के महत्व के साथ देश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास का जिक्र किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च 2026 को कोलकाता का दौरा करेंगे और लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी के बारे में कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, “एक ओर पीएम मोदी वैश्विक मंच पर ‘उभरते भारत’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो बेहद सकारात्मक है. साथ ही, वह ऐसे नेता हैं जो लगातार आम लोगों के जीवन को बेहतर कर रहे हैं.”

मोदी सरकार की कई पहलों ने तकनीकी नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता, अकादमिक अनुसंधान और क्षेत्रीय समावेशन को बढ़ावा देकर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत किया है.

पीएम मोदी की फिनलैंड के लीडर के साथ द्विपक्षीय बैठक हैदराबाद हाउस में हुई, जहां भारत एवं फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.

67 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. 1959 में पहली बार रणजी खेलने वाली इस टीम ने संघर्ष, संसाधनों की कमी और लगातार हार के दौर को झेला, लेकिन हौसले और मजबूत नेतृत्व के दम पर खुद को नई पहचान दी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के केंद्र पर भेदभाव के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार सभी राज्यों के साथ समान बर्ताव करती है और बंगाल सरकार झूठ फैला रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास रचने इजरायल पहुंचे हैं और नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी का दौरा आधिकारिक कार्यक्रम के तहत बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक, इनोवेशन इवेंट, और किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई.