Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है.

मोदी सरकार ने बताया कि देश का समुद्री व्यापार पूरी तरह सामान्य है और किसी भी बंदरगाह पर भीड़भाड़ नहीं है. खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं.

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शांति का संदेश देते हुए मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की और ईद व नवरोज की शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्र में ऊर्जा एवं नागरिक ढांचों पर हमलों की निंदा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की. उन्होंने अत्यधिक चीनी के सेवन से बचने, संतुलित आहार लेने और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया.

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ‘विकसित दिल्ली 2047’ के विजन पर चर्चा की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- "नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है. माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' में वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में निवेश, नवाचार और विस्तार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा यात्रा के महत्वपूर्ण मोड़ पर है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है.

संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में भारत में बाल मृत्यु दर में भारी गिरावट की पुष्टि हुई है. नवजात और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत में कमी आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त के रूप में 18,640 करोड़ रुपए से अधिक जारी किए गए, जिससे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला, जिनमें करीब 2.15 करोड़ महिला किसान हैं.