Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


कोहली बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पांच घरेलू टेस्ट मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए और उनका औसत सिर्फ 21.33 रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अभूतपूर्व हार में कोहली छह पारियों में सिर्फ 93 रन ही बना सके.

यूपीपीएससी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आगामी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है. 

मध्य प्रदेश में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कोतवाली के टीआई को लाइन हाजिर किया गया है. चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा मृतक और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

सूरत जिले में फिलहाल तेंदुओं की संख्या 150 पर पहुंची है. बीते छह महीने में इंसानों पर हमले की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें तीन लोगों की मौत हुई है.

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक रिकॉर्ड 14 देश सम्मानित कर चुके हैं. इन सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को प्रसिद्ध वैश्विक संगठनों से कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.

दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है. ‘आप’ उम्मीदवार महेश खिची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे. उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी.

गिरिडीह में भाजपा के प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही झामुमो-कांग्रेस का राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है.

रैली में राहुल गांधी ने कहा, इंडिया एलायंस संविधान की रक्षा कर रही है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि संविधान खोखला नहीं है. इसमें बिरसा मुंडा, भगवान बुद्ध, गांधी, फुले की सोच है.