आईएएनएस
भारत एक्सप्रेस
अक्टूबर महीने में भारत में टू-व्हीलर की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 21.64 लाख यूनिट पहुंचा आंकड़ा
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि का श्रेय ग्रामीण आय में वृद्धि को जाता है क्योंकि इस साल सामान्य मानसून के कारण फसल की पैदावार बेहतर हुई.
महाराष्ट्र चुनाव में बैग चेकिंग पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे के अलावा और किन नेताओं की हुई चेकिंग
उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग के अलावा अजित पवार और नीतिन गडकरी की भी चेकिंग की गई है.
Donald Trump ने TV होस्ट पीट हेगसेथ को अपनी सरकार में रक्षा सचिव के पद पर किया तैनात
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मंत्रिमंडल में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ती की घोषणा की है. पूर्व सैनिक और टीवी कलाकार पीट हेगसेथ नई सरकार में रक्षा सचिव (मंत्री) होंगे.
बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मदनी, दुआ करते हैं कि कोर्ट से इसी तरह गरीबों को मदद मिलती रहे
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हम बेहद खुश हैं और मानते हैं कि कोर्ट ने सही और सटीक कदम उठाया है. यह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बड़ी उपलब्धि है. उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने बुलडोजर के जरिए लोगों के घर तोड़े.
नीतीश कुमार की पीएम मोदी के प्रति दीवानगी फिर आई नजर, मंच पर छुआ पैर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पीएम मोदी के नजदीक पहुंचे और झुककर प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की. नीतीश कुमार के नीचे झुकते ही पीएम मोदी खड़े हो गए और नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़कर उनका अभिवादन किया.
साइलेंट पीरियड में घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया, कार्रवाई करे चुनाव आयोग: संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा, इस देश में एक ऐसा राष्ट्रीय दल है जो समय-समय पर संविधान की धज्जियां उड़ाता रहता है. मतदान से पहले के 48 घंटे साइलेंट पीरियड होते हैं. चुनाव के नियमों के अनुसार इन 48 घंटों के दौरान कोई राजनीति पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर सकती है.
‘ट्रंप के वफादार…लेकिन नहीं मिली कमान’, काश पटेल की जगह ये शख्स बना CIA का चीफ
ट्रंप ने कहा, "मैं जॉन को हमारे देश के दोनों सर्वोच्च खुफिया पदों पर सेवा देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में देखना चाहता हूं.
21वीं सदी में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे अधिक रहेगा जोर, दुनिया की बड़ी अर्थव्यस्थाएं भी रह जाएंगी पीछे: केपीएमजी
केपीएमजी रिपोर्ट के अनुसार, वे कहते हैं कि वे जेनरेटिव एआई के जोखिमों को लेकर चिंतिंत हैं. वे हितधारकों की अपेक्षाओं और कॉम्प्लेक टेक्नोलॉजी वातावरण को बदलने की बात करते हैं."
Jharkhand Election: दो राज्यों के राज्यपालों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने डाले वोट, ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिखा उत्साह
मताधिकार के इस्तेमाल को लेकर वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने पर मचा सियासी बवाल, JMM ने पूछा- क्या यही बराबरी का तरीका है?
JMM ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने का आरोप लगाया है. प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे नेताओं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने की कोशिश की जा रही है.







