Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महिमा कटारिया




भारत एक्सप्रेस


भारत और जापान ने रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया है. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी, हिंद-प्रशांत में शांति और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की.

Amit Shah Sahakar Nav Kranti Mumbai: अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों की आर्थिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के लगभग 1,400 शहरी सहकारी बैंकों में करीब 6 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि है. इन बैंकों की विशेषता यह है कि वे छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, MSME, स्थानीय उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और मध्यम वर्ग तक अपेक्षाकृत आसानी से पहुंच बनाते हैं.

PM Modi IIT Delhi Convocation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अगस्त 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में वे देश के भावी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

PM Modi Benjamin Netanyahu Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी.

पीएम मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें भोगापुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट, विशाखापट्टनम सेमीकंडक्टर यूनिट और मैसूर का विवेक स्मारक शामिल है.

PM Modi CCS Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की विशेष बैठक की अध्यक्षता की. इस मुद्दे पर यह चौथी विशेष बैठक थी.

PM Modi Northeast Flood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात कर दोनों राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न हालात की विस्तृत जानकारी ली. बैठक के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, लोगों के सामने आ रही कठिनाइयों तथा राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में वित्त एवं अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

Meta Apologizes PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था. यह वीडियो छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के संदेश से संबंधित था. मेटा ने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वीडियो गलती से हट गया था.