Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


सेबी ने Jane Street Group और उसकी सहयोगी संस्थाओं को भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग से प्रतिबंधित कर दिया है. यह कार्रवाई इंडेक्स डेरिवेटिव्स में कथित हेराफेरी के आरोपों के तहत की गई है.

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स का दौरा किया. उन्होंने BEL की अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों, स्वदेशी अनुसंधान और आत्मनिर्भर भारत में योगदान की सराहना की.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के राजेश देवगम के खिलाफ माओवादी संगठन CPI (माओवादी) को हथियारों की डीलिंग, लेवी वसूली और आतंकियों को पनाह देने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है. जांच में बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज कुल लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की 10 पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी के तहत आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) प्रदान की.

फ्रांस के ला कावलेरी स्थित कैंप लारजैक में भारत और फ्रांस की संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति-VIII’ का समापन आज एक औपचारिक समापन समारोह के साथ हुआ.

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े 1943 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ शुरू की है. टेंडर प्रक्रिया में घोटाले और सब-कॉन्ट्रैक्टिंग में अनियमितता की जांच जारी है.

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंजूर ‘रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना’ (ELI Scheme) के तहत सरकार 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करेगी. यह योजना युवाओं को आर्थिक प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ेगी.

AI171 विमान हादसे में 241 यात्रियों और 34 अन्य की मौत के बाद ब्लैक बॉक्स डेटा के आधार पर तैयार हो रही जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ सकती है. ये रिपोर्ट हादसे के अंतिम पलों की झलक देगी.

दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई . इस घटना का आरोपी परिवार का भरोसेमंद कर्मचारी निकला. पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है.

भारतीय दूतावास, बामाको में माली सरकार, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार और नजदीकी संपर्क में है. इसके अलावा, मिशन बंधक बनाए गए नागरिकों के परिजनों के साथ भी संपर्क में है.