मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स
भारत एक्सप्रेस
असम डिसपुर IED बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, ULFA(I) ब्लास्ट साजिश में दो और गिरफ्तार
असम के डिसपुर में स्वतंत्रता दिवस 2024 पर IED विस्फोट की साजिश रचने के मामले में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये साजिश प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) द्वारा रची गई थी। जांच अब NIA के अधीन है.
Air India फ्लाइट AI-171 हादसे पर FIP की गंभीर चिंता, पायलट प्रतिनिधियों को जांच से बाहर रखने पर जताया ऐतराज़
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना को लेकर जारी हुई प्रारंभिक रिपोर्ट और इस पर चल रही सार्वजनिक चर्चाओं को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने गहरी चिंता जाहिर की है.
साइबर अपराध की जड़ें काटने की मुहिम: ऑपरेशन चक्र-V के तहत CBI की बड़ी कार्रवाई, सात राज्यों में दबिश, तीन गिरफ्तार
सीबीआई ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट स्कैम के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-V के तहत सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
370 हटने के बाद कश्मीर आज शान्ति और विकास की ओर अग्रसर: मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि घाटी में अब पत्थरबाजी इतिहास बन चुकी है और शांति के प्रयासों को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती. धारा 370 हटने के बाद राज्य में अभूतपूर्व विकास और महिला सशक्तिकरण हो रहा है.
पटना में आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारी 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने दबोचा
सीबीआई ने पटना में आयकर विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा. आरोप है कि उन्होंने जब्त की गई रकम छोड़ने के लिए 2 लाख की रिश्वत मांगी थी. तीनों आरोपी अब CBI की हिरासत में हैं.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह
ICAR स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए डिमांड ड्रिवन रिसर्च, सख्त कानून और नवाचारों की घोषणा की. उन्होंने वैज्ञानिकों को किसानों की ज़रूरतों पर शोध करने का आह्वान किया.
सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को लेकर भारत-बांग्लादेश सहयोग की पहल, ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण पर जोर
भारत सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और साहित्यकार सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को संरक्षित करने की दिशा में पहल की है. यह ऐतिहासिक इमारत बांग्लादेश के मयमनसिंह में स्थित है, जो उनके दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी की थी.
दुर्घटना के बाद एहतियातन रोकी गई उड़ानों की आंशिक बहाली, अक्टूबर से पूरी तरह चालू होंगी एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय सेवाएं
AI171 दुर्घटना के बाद एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर लगाई गई रोक को अब धीरे-धीरे हटाने का फैसला लिया है. 1 अगस्त से आंशिक रूप से और 1 अक्टूबर से पूर्ण रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं बहाल की जाएंगी. हालांकि कुछ मार्गों पर कटौती अभी भी जारी रहेगी.
CBI ने उत्तरी रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 को किया गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपये बरामद
उत्तरी रेलवे घूसकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में रिश्वत के पैसे बरामद किए गए हैं.
महिलाओं के सम्मान पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना, लिखित माफ़ी देकर किया सुधार का आश्वासन
महिलाओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन समय रैना को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा. उन्होंने लिखित माफ़ी दी और महिलाओं की गरिमा बनाए रखने का भरोसा जताया.





