Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


पंजाब सीमा पर BSF को बड़ी सफलता मिली है. तरनतारन में दो तस्करों को पकड़ा गया और 610 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो ड्रोन से गिराई गई थी. वहीं फिरोजपुर से DJI Mavic 3 Classic ड्रोन बरामद हुआ. बीएसएफ का यह ऑपरेशन सीमा पार से नशा तस्करी की साजिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.

आंध्र प्रदेश के बापटल जिले के बल्लिकुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जब खदान में भारी ग्रेनाइट की चट्टान अचानक उनके ऊपर गिर गई.

CBI ने मुंबई सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट को ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी पर आरोप है कि वह माल क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 रिश्वत की मांग कर रहा था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में ₹20 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं. फर्जी फर्मों और नकली लाइसेंस के ज़रिए चल रहे इस नेटवर्क में उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के कई इलाके शामिल थे. NCB मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने इसे PM नरेंद्र मोदी के विजन की जीत बताया.

TRF Declared Terrorist Group: TRF, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का प्रॉक्सी संगठन है, जिसने 22 अप्रैल 2025 को भारत के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोएडा और लखनऊ स्थित तीन संदिग्ध शेल कंपनियों पर छापा मारकर 135 बैंक खातों को फ्रीज किया है. अब तक कुल 391 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

CBI ने 20 साल से फरार मणि एम. शेखर को गिरफ्तार कर बैंक धोखाधड़ी के एक लंबे केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी ने नाम और पहचान बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी, लेकिन अत्याधुनिक तकनीक ने उसका भेद खोल दिया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के चर्चित शिकोहाबाद भूमि घोटाले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. मामले में कुल 12 आरोपी और करोड़ों की संपत्तियां अटैच की गई हैं.

फिरोज़पुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने सतर्कता दिखाते हुए आज 8.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. ये खेप पाकिस्तान से तस्करी की जा रही थी. जवानों की मुस्तैदी से नशे की बड़ी साजिश नाकाम हुई.