Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


नई दिल्ली में NDMC ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सरदार पटेल मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अमलतास का पौधा रोपा. अभियान के तहत NDMC 80 सड़कों पर हरियाली बढ़ाने के लिए “गैप फिलिंग कैंपेन” चला रही है.

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा के डिजिटलीकरण, सौर ऊर्जा परियोजना और लोकतांत्रिक जागरूकता की योजनाओं की जानकारी दी.

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब देशभर के 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली और घटिया उर्वरकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी राज्यों को विशेष अभियान चलाने, निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की अपील की है.

ओडिशा के बालासोर जिले में एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और धमकी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली. छात्रा 90% जल चुकी है और एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मंदिर रक्षक श्री अजित कुमार की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए मामला CBI को सौंपा गया था.

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया के B787-8 विमान की दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. जांच अभी भी चल रही है और अंतिम निष्कर्ष के लिए अतिरिक्त साक्ष्य और दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है.

दिल्ली के सदर बाजार में जनकपुरी-वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग मेट्रो कॉरिडोर के टनलिंग कार्य के दौरान तीन इमारतें ढह गईं. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, DMRC ने मुआवजे की घोषणा की और जांच के आदेश दिए हैं.

Kanwar Yatra 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने नीलकंठ और हरिद्वार मेला क्षेत्रों में ज़ोनवार सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं से नियमों के पालन की अपील की गई है.

CBI और इंटरपोल के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर कुब्बावाला मुस्तफा को UAE से भारत लाया गया. मेफेड्रोन ड्रग्स मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी भारत की सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता है, जो वैश्विक समन्वय से संभव हो सकी.