मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स
भारत एक्सप्रेस
ठाणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया देशभक्ति का संदेश
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महारष्ट्र के ठाणे जिले में तिरंगा फहराया. भिवंडी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने तिरंगे को सलामी भी दी.
76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहनी बहुरंगी पगड़ी, बंदगला कोट में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम
प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी हर बार की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बनी. इस वर्ष उन्होंने जो बहुरंगी पगड़ी पहनी, उसमें केसरिया, हरा, सफेद और नीले रंगों का खास मेल था.
प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों की याद में बने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे.
भारतीय सेना के बहादुर कुत्ते ‘फैंटम’ को मरणोपरांत मिला ‘मेंशन इन डिस्पैचेस’ सम्मान
2023 के एक ऑपरेशन के दौरान, फैंटम ने आतंकियों की उपस्थिति का पता लगाकर अपनी टीम को सतर्क किया. इस दौरान, उसने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का सामना किया और अपने सैनिक साथियों को सुरक्षित रखा. हालांकि, इस साहसी प्रयास में फैंटम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई.
Tamil Nadu: 2019 के PFI से जुड़े रामलिंगम हत्याकांड में NIA ने फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
NIA ने 2019 के तमिलनाडु रामलिंगम हत्याकांड के दो फरार आरोपियों अब्दुल मजीद और शाहुल हमीद को गिरफ्तार किया, ये दोनों PFI से जुड़े हुए हैं.
दिल्ली मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी लिखने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, CCTV Footage में दिखा था चेहरा
दिल्ली मेट्रो पुलिस ने 25 जनवरी 2025 को राजीव कुमार सिंह को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ग्रैफिटी लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना 23 जनवरी 2025 को रात लगभग 10:00 बजे हुई थी.
76वें गणतंत्र दिवस पर CRPF को 21 वीरता पदक से किया गया सम्मानित
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 वीरता पदक से सम्मानित किया गया है, जिसमें 2 शौर्य चक्र और 19 वीरता पदक शामिल हैं
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के पांच कर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के इंस्पेक्टर जनरल दीपक कुमार केडिया सहित पांच कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है
Republic day 2025: हाई अलर्ट पर दिल्ली, जल-थल-नभ से पहरेदारी, संदिग्धों पर सख्त निगरानी
गणतंत्र दिवस समारोह और दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें 70 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां भी शामिल हैं. दिल्ली को किसी भी खतरे से महफूज रखने के लिए सुरक्षा घेरा कसा गया है.
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी होगी शामिल, राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस परेड 2025 ऐतिहासिक बनने जा रही है क्योंकि इसमें पहली बार इंडोनेशिया की एक सैन्य टुकड़ी और बैंड अग्रिम पंक्ति में मार्च करेंगे.







