Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन
Mukul Roy death: टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे.
देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather update: भारत में सर्दी विदा ले रही है और तापमान बढ़ रहा है. दिल्ली-NCR में पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
जेएनयू में आधी रात हिंसक झड़प, एबीवीपी और लेफ्ट छात्र आमने-सामने
JNU clash: दिल्ली के जेएनयू कैंपस में रविवार देर रात एबीवीपी और लेफ्ट छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई. वामपंथी समूह कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, वहीं एबीवीपी ने उन पर हमले का आरोप लगाया.
तेलंगाना में बीजेपी नेता टी. रमना की संदिग्ध मौत, नहर में मिली कार, जांच में जुटी पुलिस
BJP leader death: जगतियाल जिले के सुद्दापल्ली में मलयला बाढ़ नहर से कार बरामद हुई, जिसमें बीजेपी नेता टी. रमना का शव मिला. वे तीन दिन से लापता थे.
झारसुगुडा में भीषण सड़क हादसा: पांच पुलिसकर्मियों की मौत, चार घायल
Accident News: ओडिशा के झारसुगुडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए.
क्या सच में पीएम मोदी ने राफेल पर ऐसा कहा, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Fact check: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान द्वारा राफेल विमानों को गिराए जाने की बात कही. क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
मन की बात में पीएम मोदी ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का किया जिक्र
पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जिक्र करते हुए कनाडा, अमेरिका, ओमान और अन्य देशों की टीमों में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की.
मन की बात में पीएम मोदी ने ‘राजाजी उत्सव’ का किया ऐलान, स्वदेशी अपनाने की अपील
पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में कहा कि भारत गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति को महत्व दे रहा है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’ मनाने की घोषणा की और देशवासियों से त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की.
मन की बात में पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन की मिसालें साझा कीं, केरल की बच्ची आलिन का जिक्र
पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में ऑर्गन डोनेशन की प्रेरक कहानियां साझा कीं. उन्होंने केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम का उल्लेख किया, जिसके माता-पिता ने अंगदान कर कई लोगों की जिंदगी बचाई.
‘किसानों की मेहनत से भारत बना सबसे बड़ा चावल उत्पादक’, मन की बात में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में किसानों की बदलती सोच और नवाचार की प्रशंसा की. उन्होंने ओडिशा के किसान हिरोद पटेल और केरल के त्रिसूर जिले के उदाहरण साझा किए और बताया कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन चुका है.







