Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह आयोजन AI की शक्ति के उपयोग की दिशा में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. अमूल और संस्कृति से जुड़े AI प्रोडक्ट्स ने वैश्विक नेताओं को प्रभावित किया.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) रविवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने झारखंड और पूरे भारत की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

Dearness Allowance hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर होली से पहले चर्चाएं तेज हो गई हैं. सरकार जनवरी-जून 2026 अवधि के लिए डीए संशोधन का ऐलान कर सकती है.

किसान आंदोलन के जनक और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

UP News: कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. सत्यवीर उर्फ फौजी ने पहले तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला, फिर पत्नी की हत्या की और अंत में खुद फांसी लगाकर जान दे दी.

UP News: लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में 22 फरवरी को ‘नेट ज़ीरो सरोजिनी नगर’ अभियान का शुभारंभ होगा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि होंगे.

Trump hikes global tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट ने ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार देकर बड़ा झटका दिया. फैसले के 24 घंटे के भीतर ही ट्रंप ने नया ऐलान करते हुए ग्लोबल टैरिफ दर को 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया.

Weather update: फरवरी के अंत में देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दक्षिण भारत में लो-प्रेशर सिस्टम के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

Pakistan Afghanistan conflict: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है. अफगान सरकार ने आरोप लगाया कि मदरसे पर हमला हुआ जिसमें 19 नागरिकों की मौत हुई.

Gujarat road accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में ईको कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.