Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
पटाखा लाइसेंस के नाम पर घूसखोरी, VIDEO वायरल होते ही गोंडा में 2 सिपाही सस्पेंड
गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. 1000 रुपये की वसूली से जुड़े दो वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक झा ने जांच कराकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.
निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचा 1286 किलो संदिग्ध मांस, टीम अलर्ट, मामले की जांच तेज
हैदराबाद से दिल्ली पहुंचे 1,286.35 किलो संदिग्ध मांस से भरे पार्सल को रेलवे पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर जब्त कर लिया. बीफ होने के शक में सैंपल FSL और पशु चिकित्सक टीम को जांच के लिए भेजा गया है.
‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न
शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस के लोकप्रिय शो ‘ज्ञान विज्ञान’ ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया है.
भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना
नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया. CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को नेताओं, उद्योग जगत और आध्यात्मिक हस्तियों ने बधाई देते हुए चैनल की उपलब्धियों की सराहना की.
बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार मनाया. कंगना रनौत ने दीये जलाते हुए वीडियो शेयर किया.
दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने सैनिकों के साहस, अनुशासन और बलिदान की सराहना की और नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज करीब 26 हजार शहीदों के नामों का जिक्र किया.
दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राष्ट्रपति को बधाई दी.
दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं.
100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी. बीजेपी मुख्यालय में हवन का आयोजन भी किया गया.
दिवाली पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने की राम-सीता की आरती, हनुमान चालीसा का किया पाठ; नाजनीन अंसारी बोलीं- पूर्वज श्रीराम ही हैं
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की आरती उतारी और हनुमान चालीसा का पाठ किया. मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज श्रीराम हैं.







