Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. दीपावली के अवसर पर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया.

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल है. जानिए कैसे यह आयोजन श्रीराम के आदर्शों, भाईचारे, अहिंसा और कौमी एकता का संदेश पूरे देश तक पहुंचा रहा है.

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया. फायरिंग और तेजधार हथियारों के हमले में कई लोग घायल हुए.

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है. सीटीआई के मुताबिक स्वदेशी उत्पादों, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और गिफ्ट आइटम्स की जबरदस्त बिक्री से बाजारों में रौनक लौट आई है.

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बहादुर युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरी जान बचाई. घटना की जांच रेलवे प्रशासन कर रहा है.

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. जानिए सीएम योगी ने अखिलेश यादव को लेकर क्या कहा?

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका DA 181% से बढ़ाकर 221% कर दिया है. वहीं 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का फैसला भी लिया गया है.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन से जीत दर्ज की. गुरनूर बराड़ की घातक गेंदबाजी और बारिश के कारण टीम इंडिया ने वेलिंग्टन में सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई.

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है. जानिए DA बढ़ोतरी, एरियर और बोनस से जुड़ी पूरी जानकारी.

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जानिए कैसे बदली वनटांगिया समुदाय की तस्वीर और क्या हैं नई योजनाएं?