Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Delhi News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. मां और दो बेटों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला जिसमें आर्थिक तंगी और अवसाद का जिक्र है.

Nargis Mohammadi Arrest: ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को मशहद में एक मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा के दौरान गिरफ्तार किया गया. मोहम्मदी पहले से मेडिकल ग्राउंड पर रिहा थीं और अब तक 36 साल जेल में बिता चुकी हैं.

PFRDA New Rules: देश की पेंशन रेगुलेटर PFRDA ने सरकारी कर्मचारियों और अटल पेंशन योजना निवेशकों के लिए नए निवेश नियम लागू किए हैं. अब पेंशन फंड्स को सरकारी बॉन्ड में अधिक निवेश करना होगा और इक्विटी व अन्य हाई-रिस्क विकल्पों पर सीमा तय की गई है.

Messi Hyderabad Match: महान फुटबॉलर लियोनल मेस्सी आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी की टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेलेंगे. मैच में पेनल्टी शूटआउट होगा और बच्चों के लिए फुटबॉल क्लिनिक भी आयोजित किया जाएगा.

Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी सहयोगी मुसैब नजीर को गिरफ्तार किया. उसके पास से जिंदा ग्रेनेड बरामद हुआ और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

India Census 2027: भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपए का बजट पास किया है. मौजूदा आबादी 147 करोड़ मानकर अनुमान लगाया गया है कि एक नागरिक को गिनने पर करीब 80 रुपए खर्च होंगे.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रदूषण से बच्चों का भविष्य खतरे में है और सरकार को इस पर ठोस प्लान बनाना चाहिए.

Bihar News: सीतामढ़ी जिले में HIV मरीजों के आंकड़े वायरल होने के बाद बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने इन्हें भ्रामक बताया. समिति के अनुसार अक्टूबर 2025 तक केवल 200 नए मरीज चिन्हित हुए हैं और 4958 मरीज नियमित इलाज ले रहे हैं.

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को पहली बार शेख हसीना सरकार के बाद चुनाव होंगे. 12.8 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जिनमें 8% हिंदू वोटर अहम भूमिका निभाएंगे. BNP, नाहिद इस्लाम और हसीना गुट के निर्दलीय उम्मीदवार हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में हैं.

Sanskrit in Pakistan: लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (LUMS) ने पहली बार संस्कृत का रेगुलर कोर्स शुरू किया है. तीन महीने की वर्कशॉप के बाद अब रामायण और गीता-महाभारत पर रिसर्च की तैयारी भी की जा रही है.