Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Uttar Pradesh Electricity Connection: विद्युत नियामक आयोग ने नई कॉस्ट डाटा बुक-2025 जारी की है. इसके तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में भारी कमी की गई है और नए बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट प्रणाली समाप्त कर दी गई है.

New Year 2026: नए साल 2026 पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खुशहाली, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की तरक्की और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया.

Assam Illegal Immigration: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2026 में अवैध घुसपैठ के खिलाफ और तेज कार्रवाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि असम को बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों के लिए पनाहगाह नहीं बनने दिया जाएगा और पुश-बैक अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा.

New Year 2026: नए साल 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने समाज में शांति और समृद्धि की कामना की.

LPG Cylinder Price Hike: साल 2026 की पहली तारीख पर ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दीं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर पर 111 रुपये तक का इजाफा हुआ है.

New Year 2026: पीएम मोदी (PM Modi) ने नए साल 2026 पर भारतीय नौसेना के पोत आईएनएसवी कौंडिन्या के क्रू को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की.

New Year 2026: भारत समेत दुनिया भर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत हुआ. दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि और ग्वालियर तक आतिशबाजी, संगीत और धार्मिक आयोजनों ने रात को यादगार बना दिया.

Railone App Discount: भारतीय रेलवे ने नए साल 2026 की शुरुआत में यात्रियों को तोहफा दिया है. RailOne एप से जनरल टिकट बुक करने पर 3% डिस्काउंट मिलेगा, जबकि R-वॉलेट से पेमेंट करने पर कुल 6% तक का फायदा होगा.

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से उल्टी‑दस्त की बीमारी फैल गई है. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोग बीमार हैं. सरकार ने इलाज का पूरा खर्च उठाने और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है.

2025 में पीएम मोदी (PM Modi) की यात्रा भक्ति, कूटनीति, विकास और मानवीय जुड़ाव का संगम रही. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अयोध्या ध्वजारोहण उत्सव तक, यह फोटो स्टोरी भारत की आत्मा को तस्वीरों में जीवंत करती है.

Latest