Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, साथ आ रहे रूस के 7 बड़े मंत्री, होंगे 25 अहम समझौते
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी संग 25 बड़े समझौते होंगे जिनमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और लेबर मोबिलिटी शामिल हैं.
सिगरेट और तंबाकू पर चढ़ेगा टैक्स का बोझ, लोकसभा से पास हुआ बिल, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?
Excise Amendment Bill 2025: लोकसभा ने सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 2025 पास किया, जिसमें सिगरेट, हुक्का, जर्दा और चबाने वाले तंबाकू पर ज्यादा टैक्स लगाने का प्रावधान है. सरकार का लक्ष्य तंबाकू सेवन कम करना और राजस्व बढ़ाना है.
पाकिस्तान में कुछ तो गड़बड़ है! आसिम मुनीर की नियुक्ति पर पेच, करीबी बिलाल ने PMO से दिया इस्तीफा
पाकिस्तान में नए रक्षा प्रमुख आसिम मुनीर की नियुक्ति का नोटिफिकेशन अटका हुआ है. इसी बीच उनके करीबी बिलाल बिन साकिब ने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस्तीफा दे दिया है.
रेलवे के नए नियम: बिना OTP अब नहीं मिलेगा टिकट, दलालों पर लगेगी रोक
Indian Railways OTP Verification: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है. अब काउंटर से मिलने वाले तत्काल टिकट केवल OTP वेरिफिकेशन के बाद ही जारी होंगे. पूरी प्रक्रिया जानें.
दिल्ली MCD उपचुनाव नतीजे: बीजेपी को 2 सीटों का नुकसान, AAP और कांग्रेस का कैसा है हाल?
Delhi MCD By-election Results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3, कांग्रेस ने 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.
टेंशन में आई कांग्रेस! बीजेपी ने ‘सोनिया गांधी’ को दे दिया टिकट
Sonia Gandhi Candidate: केरल के मुन्नार में स्थानीय निकाय चुनाव चर्चा में हैं क्योंकि बीजेपी ने नल्लाथन्नी वार्ड से सोनिया गांधी नाम की उम्मीदवार उतारी है. उनके नाम के पीछे की रोचक कहानी और चुनावी मुकाबला जानें.
नेपाल में जेन-जी हिंसा के दौरान जेलों से हजारों कैदी फरार, करीब 4,500 अब भी लापता
Nepal Prisoners Escape: नेपाल में सितंबर में हुई जेन-जी हिंसा के दौरान सरकारी इमारतों, प्रतिष्ठानों और जेलों को भारी नुकसान पहुंचा था. इस अफरातफरी का फायदा उठाकर हजारों कैदी जेलों से भाग निकले. नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने मंगलवार को बताया कि इनमें से अब भी 4500 से ज्यादा कैदी फरार हैं.
BHU में हंगामा! दो घंटे तक पथराव और मारपीट, पुलिस ने चलाईं लाठियां, जानिए क्या है पूरा मामला?
BHU Campus Violence: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस में मंगलवार देर रात छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच विवाद बढ़ गया. झगड़े के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली. फिलहाल कैंपस में शांति है लेकिन तनाव बरकरार है.
तकनीकी गड़बड़ी से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें देर से चलीं, अब सिस्टम बहाल
Air India Check-in Glitch: मंगलवार शाम देश के कई हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम थर्ड-पार्टी तकनीकी खराबी से प्रभावित हुआ. एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों की उड़ानें देर से चलीं. अब सिस्टम पूरी तरह बहाल हो चुका है और सभी उड़ानें समय पर चल रही हैं.
दिल्ली समेत 10 राज्यों में शीतलहर का कहर, जहरीली हवा ने बढ़ाई राजधानी की मुश्किलें
Delhi Cold Wave: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरा, साथ ही AQI 372 दर्ज हुआ जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. अगले 4-5 दिन तक ठंड और प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है.





